मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ है। सूत्रों ने बताया कि गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है,  लेकिन, अब उनके घर रविवार यानी आठ सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।

आपको बता दें कि अदाकारा दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद से दीपिका सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर के घर बिटिया के आगमन की खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शनिवार को शाम दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया था। दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था और आज रविवार को खुशखबरी मिल गई।

खुशखबरी मिलते ही फैंस कपल को माता-पिता बनने पर बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही यह भी जानना चाह रहे हैं कि मां और बिटिया कैसी हैं। अब फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार है। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी डिलीवरी से दो दिन पहले ही पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। कपल ने वहां बप्पा का आशीर्वाद लिया। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। शादी के करीब छह साल बाद इस जोड़ी के घर पहले बच्चे का आगमन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here