मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। प्रियंका  ने आज बुधवार को इस बात की जानकारी दी। प्रियंका ने बताया कि उनकी छोटी सी लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। दरअसल प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बेटी की एक तस्वीर शेयर की है और वहीं उन्होंने बेटी का अकाउंट भी टैग किया है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। प्रियंका अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वह सोशल मीडिया पर अपने काम और फैमिली से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर किया करती हैं। प्रियंका की लाइफ में जब से बेटी मालती आई हैं, वह अपनी लाडली का खूब खयाल रखती हैं। घूमने-फिरने के अलावा शूटिंग पर भी कई बार बेटी उनके साथ होती हैं।

अदाकारा प्रियंका ने अभी से बेटी मालती का इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है, जिसे वो खुद हैंडल करती हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के इंस्टाग्राम अकाउंट को अभी दुनिया के लिए प्राइवेट रखा गया है। इस अकाउंट को प्रियंका चोपड़ा ही फॉलो करती हैं। वहीं मालती अपने इस अकाउंट से 20 लोगों को फॉलो करती हैं। मालती के इस अंकाउंट पर अब तक 19 पोस्ट किए जा चुके हैं।

आपको बता दें कि मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म 15 जनवरी, 2022 को सरोगेसी से हुआ। मालती प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली संतान हैं। मालती अब 2 साल की हो चुकी हैं। हाल ही में निक और प्रियंका के साथ मालती मुंबई भी पहुंची थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here