Subscribe for notification
ट्रेंड्स

मध्य प्रदेश -छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट,हिमाचल में फिर बादल फटा, दो दिन में 08 मौतें, 46 लापता

दिल्लीः मौजूदा समय में देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (03 अगस्त) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार (2 अगस्त) को फिर बादल फटा। लाहौल स्पीति की पिन वैली में कल शाम करीब 6 बजे बादल फटने से बाढ़ आ गई। इसमें एक महिला बह गई। देर शाम पुलिस ने महिला का शव बरामद किया।

इससे पहले हिमाचल में गुरुवार (1 अगस्त) को 5 जगह बादल फटने से भारी तबाही आई थी। इसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 46 लोग लापता हैं। इनकी तलाश के लिए NDRF, SDRF, पुलिस और होमगार्ड जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सर्च ऑपरेशन में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (3 अगस्त) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बाढ़ के हालात बन गए। कोलार, तवा, बरगी समेत 9 बड़े डैम के गेट खोलने पड़े।

छत्तीसगढ़ में धमतरी का गंगरेल डैम 86 फीसदी भर गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार सभी 14 गेट आधे घंटे के लिए खोल दिए गए। इस दौरान महानदी में बाढ़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया।

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को आज बंद रखने के आदेश दिए हैं।गढ़वा जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत भी हुई है।

देश के 16 राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौरः  मौसम विभाग ने इन 4 राज्यों के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के भीलवाड़ा, केकड़ी और टोंक जिलों में शनिवार (3 अगस्त) को भारी बारिश के अलर्ट के चलते कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है। अजमेर के किशनगढ़ में तेज बारिश के कारण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। सवाई माधोपुर में एक मकान ढह गया।

असम में बाढ़ के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से 6 जिलों में 18 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़, तूफान, बिजली गिरने और लैंडस्लाइड से राज्य में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है।

पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में 04 अगस्त को 20 सेमी बारिश के आसार

  • मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अगस्त को पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा) का अलर्ट है।
  • कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में 12 सेमी तक बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, आंतरिक कर्नाटक और गुजरात में 7 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।
General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

18 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago