दिल्ली: आज सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 300 रुपये से ज्यादा की तेजी आई। वहीं चांदी की कीमत भी प्रति किलो 200 रुपये से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। आपको बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। उन्होंने अपने बजट भाषण में सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की थी। इसके बाद सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। सोने में जहां 4350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी तो चांदी भी 4740 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई थी।
सर्राफा बाजार में आज को सोना और चांदी की कीमत बढ़त के साथ खुली। वहीं, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 68510 रुपये पर बंद हुई थी। बुधवार को यह 68790 रुपये पर खुली। बाद में यह बढ़कर 68913 रुपये हो गई। इसी प्रकार चांदी की बात करें तो इसमें भी तेजी देखी गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 84919 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुधवार को यह 85200 रुपये पर खुली। कुछ ही देर बाद यह बढ़कर 85241 रुपये प्रति किलो हो गई। ऐसे में इसमें 321 रुपये प्रति किलो की तेजी आई।
बुधवार को शुरुआती करीब डेढ़ घंटे में ही सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा गया। MCX पर सोने की कीमत 68790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुलने के बाद इसमें पहले बढ़त और फिर गिरावट देखी गई। यह सोने का भाव एक समय 68945 रुपये पर पहुंच गया था। इसमें इसमें फिर से गिरावट आ गई। यही स्थिति चांदी के साथ भी रही। 85200 रुपये प्रति किलो की कीमत पर खुलने के बाद चांदी 85404 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें गिरावट आई और यह 85085 रुपये प्रति किलो पर आ गई। हालांकि बाद में इसमें तेजी देखी गई।

क्या है आपके शहर में सोने का आज का भाव

शहर का नाम 10 ग्राम सोने की कीमत
अहमदाबाद ₹69490
दिल्ली ₹70200
चंडीगढ़ ₹71270
मुंबई ₹70460
पुणे ₹70210
कोलकाता ₹71980
रांची ₹71750
जयपुर ₹69850
हैदराबाद ₹69960
चैन्नई ₹69590
बेंगलुरु ₹69420
विजयवाड़ा ₹7041
वडोदरा ₹71220
कोच्चि ₹69540
कानपुर ₹69470
मदुरई ₹70430
मेंगलोर ₹69940
श्रीनगर ₹69590
देहरादून ₹69540
भोपाल ₹69660
गोवा ₹69600
जमशेदपुर ₹71870
पटना ₹71780
सूरत ₹69480
नोएडा ₹69620
भुवनेश्वर ₹69620
लखनऊ ₹69540
गाजियाबाद ₹70400

नोट: सोने की कीमत में बदलाव संभव।
 

आपको बता दें कि केंद्रीय बजट पेश होने के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में तगड़ी गिरावट आ गई थी। सोने में 4350 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 4740 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आ गई थी। इस गिरावट के कारण सोने की कीमत 68500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी भी गिरकर 84275 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी। हालांकि इस गिरावट के बाद दोनों धातुओं की कीमत में तेजी देखी गई।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here