Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
पीएम मोदी ने चार महीने बाद की मन की बात, देश के 65 करोड़ मतदाताओं और पेरिस ओलिपिंक के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

पीएम मोदी ने चार महीने बाद की मन की बात, देश के 65 करोड़ मतदाताओं और पेरिस ओलिपिंक के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे , प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश के 65 करोड़ मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने पर बधाई दी। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने लगभग 04 महीने बाद रेडियो पर ‘मन की बात’ की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर बात की।

इस दौरान उन्होंने 26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलिंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार ओलिंपिक में कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी। खिलाड़ी भी अलग लेवल का रोमांच दिखाएंगे।

पीएम मोदी का यह उनके तीसरे कार्यकाल का पहला और कुल मिलाकर मन की बात 111वां एपिसोड है। इसके पहले उनके मन की बात का 110वां एपिसोड फरवरी में टेलिकास्ट हुआ था। उस समय PM मोदी ने कहा था कि राजनीतिक मर्यादा के चलते लोकसभा चुनाव के दौरान 03 महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा। चलिए आपको पीएम मोदी के मन की बात के 111 वें एपिसोड की अहम बातें बताते हैं…

  • पीएम मोदी ने देशवासियों और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जनता ने संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं।
  • इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के ‘हूल दिवस’ पर कहा कि यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के साहस से जुड़ा है इन्होंने विदेशी शासकों का विरोध किया था। साथ ही झारखंड के संथाल परगना से हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठाए थे।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अगले महीने इसी समय तक पेरिस ओलिंपिक शुरू हो जाएंगे। मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। इस बार हमारा हैशटैग #Cheer4Bharat है। इसके जरिए हमें अपने खिलाड़ियों को चीयर करना है। टोक्यो की यादें अब तक ताजा हैं। तभी से हमारे खिलाड़ी तैयारियों में जुटे थे। 900 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इस बार कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी
  • उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया है, इस का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। पिछले एक दशक में भारत में सबके प्रयासों से वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है। अमृत महोत्सव के दौरान, देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है।
  • मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कुवैत सरकार ने अपने नेशनल रेडियो पर एक कार्यक्रम शुरू किया है, और वह भी हिन्दी में। कुवैत रेडियो पर हर रविवार को इसका आधे घंटे टेलीकास्ट किया जाता है। इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। हमारी फिल्में और कला जगत से जुड़ी चर्चाएं वहां भारतीय समुदाय के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया है। मैं भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योग कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर साल योग दिवस में नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि आज संस्कृत से जुड़ा एक खास अवसर है। आज 30 जून को आकाशवाणी का संस्कृत बुलेटिन अपने प्रसारण के 50 साल पूरे कर रहा है। 50 साल से लगातार इस बुलेटिन ने कितने ही लोगों को संस्कृत से जोड़े रखा है। मैं ऑल इंडिया रेडियो परिवार को बधाई देता हूं। संस्कृत की भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में बड़ी भूमिका रही है। आज के समय की मांग है कि हम संस्कृत को सम्मान भी दें, और उसे अपने जीवन से भी जोड़ें।
  • उन्होंने कहा कि भारत के कई प्रोडक्ट्स की दुनिया-भर में बहुत डिमांड है। ऐसा ही प्रोडक्ट है अरकू कॉफी। यह आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में पैदा होती है। ये अपने रिच फ्लेवर-अरोमा के लिए जानी जाती है। अरकू कॉफी की खेती से करीब डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं।
  • प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से स्नो पीस की पहली खेप लंदन भेजी गई। कुछ लोगों को ये सूझा कि कश्मीर में उगने वाली एग्जॉटिक वेजिटेबल्स को क्यों न दुनिया के नक्शे पर लाया जाए। चकूरा गांव के अब्दुल राशीद मीर ने बाकी किसानों की जमीन को एक साथ मिलाकर स्नो पीस उगाने का काम शुरू किया और देखते ही देखते ये कश्मीर से लंदन तक पहुंचने लगी।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि एक हफ्ते बाद पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। मेरी कामना है कि महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा सभी देशवासियों पर सदैव बनी रहे। अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है, और अगले कुछ दिनों में पंढरपुर वारी भी शुरू होने वाली है। मैं इन यात्राओं में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं।
  • आपको बता दें कि मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है।
  • मन की बात का पहला एपिसोड 03 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया था। पीएम ने कहा था कि महाकवि भारतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है।
  • उन्होंने एपिसोड में ड्रोन दीदी से बात की। पीएम ने कहा था कि कुछ साल पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी! लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है।
  • वहीं पीएम मोदी मन की बात के 109वें एपिसोड की शुरुआत गणतंत्र दिवस के जश्न को लेकर की थी। पीएम ने कहा कि दो दिन पहले हम सभी देशवासियों ने 75वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया है। इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व, लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं।
  • इसके अलावा पीएम ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर भी बात की थी। राममला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, सबके हृदय में राम हैं। 22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने रामज्योति जलाई, दिवाली मनाई। पूरी खबर पढ़ें…
  • PM मोदी ने मन की बात के 108वें एपिसोड पर फिट इंडिया अभियान पर चर्चा की थी। उन्होंने चेस ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर से मेंटल और फिजिकल हेल्थ की टिप्स सुनवाईं।
  • इसके बाद मोदी ने फिट इंडिया, फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और न्यूट्रीशिन को लेकर लंबी चर्चा की। मोदी ने आखिर में भगवान श्रीराम के भजन को सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की। उन्होंने कहा- हैशटेग श्रीराम भजन के साथ लोग अपनी रचनाएं शेयर करें। इससे देश के सभी लोग राममय हो जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

 

General Desk

Recent Posts

30 एकड़ में आश्रम, मॉडर्न लुक और कारों का काफिला, जेल से लौटा तो नाम-पहचान बदली, कौन है भोले बाबा

दिल्लीः नाम- सूरज पाल उर्फ 'नारायण साकार हरि' उर्फ 'भोले बाबा', जन्मस्थान- उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की पटियाली तहसील…

17 hours ago

पीएम मोदी ने कहा…कांग्रेस के मुंह झूठ लगा, तीन किस्से भी सुनाए, बोले…कांग्रेस अब परजीवी पार्टी कहलाएगी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर…

23 hours ago

पुणे में जीका वायर से दो और मामलों की हुई पुष्टि, अब तक छह मरीज मिले

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां 01 जुलाई को 2 प्रेग्नेंट महिलाओं…

2 days ago

राहुल गांधी के भाषण पर चली कैची, सदन की कार्यवाही से हटाए गए विवादित हिस्से

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः संसद सत्र के छठे दिन सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण के दौरान…

2 days ago

लोकसभा में क्या बोले राहुल कि खड़े हो गए पीएम मोदी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे प्रखर प्रहरी दिल्लीः संसद सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 days ago

एकता, अखंडता, संप्रभुता, सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करना अब होगा आतंकवाद, जानें किस जुर्म के लिए कौन-सी धारा?

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे प्रखर प्रहरी दिल्लीः आज एक जुलाई है और आज से देश में नए आपराधिक कानून लागू…

3 days ago