मुंबईः दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की अगली फिल्म को लेकर इन दिनों अटकलों का बाजार काफी गर्म है। कहा जा रहा है कि वह अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं।

देश और दुनियाभर में सामंथा को पसंद करने वाले फैंस की सूची काफी लंबी है। उनके फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजरे गड़ाए रहते हैं। इस वक्त उनकी अगली फिल्म को लेकर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे अभिनेत्री के फैंस काफी उत्साहित हैं। दरअसल, सामंथा ने कई मौकों पर ये जताया है कि वो शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा भी था कि वह शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। इस वक्त ये अटकलें काफी तेज हैं कि अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं।
फिल्मी गलियारे में ये चर्चा तेजी से फैल रही है कि सामंथा अपनी अगली फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वह मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में शाहरुख और राजकुमार हिरानी एक बार फिर से साथ आने वाले हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने ‘डंकी’ में एक साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। अगर ये बातें सही साबित होती हैं, तो सामंथा पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख के साथ काम करेंगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर देशभक्ति वाली फिल्म होगी। बता दें कि इन अफवाहों को लेकर शाहरुख, सामंथा या राजकुमार हिरानी, किसी के भी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आपको बात करें दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की तो सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही राज एंड डीके की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसमें वे वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। यह सीरीज सिटाडेल नाम से ही बनी अंग्रेजी सीरीज का हिंदी रुपांतरण है। वहीं, शाहरुख फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here