Aaj ka Rashifal

दिल्लीः आज यानी 14 जून दिन शुक्रवार को चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और इस दिन सिद्धि योग, त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का लाभ कर्क, सिंह, कन्या समेत अन्य 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि आएगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ऋद्धि सिद्धि की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कल यानी 14 जून का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशखबरी भरा रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आप सफल होंगे। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होंगे और परिवार में बढ़िया माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ- आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का अनुभव हो सकता है। हो सकता है आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा हो। आपको बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी आप चिंतित रहेंगे। कुछ मुद्दों पर आपके परिवार से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन-आज आप कुछ निजी समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। इस समय व्यापार में गिरावट देखने को मिलेगी। आपको अपने परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क-आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लाभ महसूस करेंगे। आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको अपने ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है।

सिंह-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या-आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कुछ कामों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें, अन्यथा आपको नुकसान होगा। परिवार में कोई विवाद हो तो शांत रहें।

तुला-आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अधिक काम के कारण आप शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव महसूस करेंगे। आपके किसी करीबी की तबीयत खराब हो सकती है। आज कोई भी नया काम शुरू न करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पत्नी से मतभेद होंगे।

वृश्चिक-आज आपको परिवार के साथ कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आपको किसी बड़ी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। कामकाज में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ समाचार आएंगे।

धनु- आज बड़े काम शुरू न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बिजनेस पार्टनर का साथ छोड़ने से आर्थिक नुकसान होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

मकर-आज आप कुछ बातों को लेकर तनाव महसूस करेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे, लेकिन सफलता पाना आज आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ-आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। लंबे समय बाद परिवार के साथ आपके लिए ये सुखद पल होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा। कार्यस्थल पर आज आपको पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिलेगा।

मीन-आज आप कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा आदि के दौरान अपने सामान और धन की सुरक्षा करें। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here