Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 30 May: आज के दिन 198 साल पहले शुरू हुआ था दुनिया का पहला हिंदी अखबार, 19 महीने बाद ही करना पड़ा था बंद

दिल्लीः आज ही के दिन 1826 में यानी 30 मई 1826 को हिन्दी भाषा का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था। 8 पेज का ये अखबार हर मंगलवार को निकलता था। कानपुर में जन्मे और पेशे से वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल इसके संपादक थे। उदन्त मार्तण्ड ईस्ट इंडिया कंपनी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मुखर होकर लिखता था।

इस वजह से अखबार कंपनी सरकार की आंखों में खटकने लगा और सरकार ने अखबार के प्रकाशन में कानूनी अड़ंगे लगाना शुरू कर दिए। कंपनी सरकार ने मिशनरियों के पत्र को तो डाक वगैरह की सुविधा दे रखी थी, लेकिन उदन्त मार्तण्ड को यह सुविधा नहीं मिली।

आखिरकार आर्थिक परेशानियों और कानूनी अड़ंगों के बाद 19 दिसंबर 1827 को केवल 19 महीनों के बाद ही अखबार को बंद करना पड़ा। वैसे, भारत में समाचार पत्रों की शुरुआत 29 जनवरी 1780 के दिन हुई थी। जब एक अंग्रेज जेम्स आगस्टस हिकी ने अंग्रेजी में ‘कलकत्ता जनरल एडवर्टाइजर’ नामक पहला समाचार पत्र शुरू किया था। ये भारत के साथ ही एशियाई उपमहाद्वीप का किसी भी भाषा का पहला समाचार पत्र था। इसके बाद धीरे-धीरे भारत में समाचार पत्रों के प्रकाशन का सिलसिला शुरू हुआ। बांग्ला, फारसी और उर्दू भाषा में भी समाचार पत्र प्रकाशित होने लगे।

1981: बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया उर्रहमान की हत्या
29 मई 1981 को बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया उर्रहमान का चटगांव जाने का प्रोग्राम बना। इसके 4 दिन पहले उन्होंने चटगांव के जीओसी मेजर जनरल मोहम्मद अबुल मंजूर का तबादला कर दिया था और साथ ही आदेश दिया कि उन्हें लेने जनरल मंजूर एयरपोर्ट पर नहीं आएं। मंजूर उस इलाके के सबसे बड़े सैनिक अफसर थे। राष्ट्रपति के इन दोनों फैसलों से वे नाराज थे। सुरक्षा बलों को मंजूर की नाराजगी की भनक लग चुकी थी। सुरक्षाबलों ने राष्ट्रपति को चटगांव जाने का कार्यक्रम टालने का आग्रह किया, लेकिन जिया नहीं माने वो चटगांव पहुंचे।

30 मई की अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे हमलावर सर्किट हाउस की तरफ रवाना हुए। यहीं पर राष्ट्रपति जिया ठहरे हुए थे। अंदर घुसते ही हमलावरों ने हैंड रॉकेट से सर्किट हाउस पर हमला किया। इसके बाद ग्रेनेड, मशीनगन और रॉकेट से हमले होने लगे। इसी बीच राष्ट्रपति जिया एक कमरे से निकलकर बाहर आए और हमलावरों से बांग्ला भाषा में पूछा – तुम क्या चाहते हो? तभी एक हमलावर ने मशीनगन से जिया पर धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी। जिया की मौके पर ही मौत हो गई। केवल 20 मिनटों में ही बांग्लादेश के एक सैनिक राष्ट्रपति को उनकी ही सेना के जवानों ने मार दिया। शेख मुजीब उर्रहमान के बाद जिया दूसरे राष्ट्रपति थे जिनकी हत्या हुई।

1896: पहला रोड एक्सीडेंट
बात 30 मई 1896 की है। इसी दिन इतिहास का पहला ऑटोमोबाइल व्हीकल सड़क हादसा हुआ था। एक तरफ न्यूयॉर्क के हेनरी वेल्स अपनी गाड़ी लेकर घर से निकले वहीं दूसरी तरफ एबलिंग थॉमस अपनी साइकिल लेकर घर से निकलीं। दोनों ही नहीं जानते थे कि उनके साथ एक दुर्घटना होने वाली है, जिसकी वजह से उनका नाम इतिहास में लिखा जाएगा। हेनरी की गाड़ी बेकाबू हो गई और सामने से आ रही थॉमस की साइकिल से जा टकराई। टक्कर से थॉमस का पैर फ्रैक्चर हो गया।

1889: आधुनिक ब्रा का अविष्कार हुआ
आज ही के दिन 1889 में पेरिस फैशन शो में फ्रांस की हर्मिनी केडल ने आधुनिक ब्रा पेश की। इसके पहले महिलाएं कोर्सेट पहनती थीं। इनमें नरम लकड़ी के टुकड़े का इस्तेमाल किया जाता था, जिसे पीछे कमर पर कई सारी डोरियों से बांधा जाता था। पेरिस फैशन शो में केडल ने कोर्सेट को दो पीस में बांट दिया और इस तरह मॉडर्न ब्रा की शुरुआत हुई। 1914 में न्यूयॉर्क की मेरी फेल्पस ने 02 रुमाल और 01 रिबन की मदद से ब्रा बनाई। उन्होंने इसका पेटेंट भी हासिल किया और इसे बैकलेस ब्रा कहा गया। ये हल्की, नरम और ज्यादा कंफर्टेबल थी। उसके बाद जरूरतों और कंफर्ट के मुताबिक ब्रा में कई बदलाव होते गए। 1911 में हर्मिनी केडल ने पहला स्टोर खोला था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 30 मई को घटित हुईं घटनाओं पर…
1498: कोलंबस तीसरी बार 6 जहाजों के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकले।
1826 : प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन।
1883: न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज पर भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई। भगदड़ की वजह ब्रिज टूटने की अफवाह थी।
1919: जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि लौटा दी।
1981 : बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू।
1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वां राज्य बना।
1996 : छह वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1998 : पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया
1998 : अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
2003 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
2004 : सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2007 : अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
2008 : अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
2012 : विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2012 : लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।
2015: एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
2020 : सरकार ने दो महीने से अधिक समय से लागू कोविड-19 लॉकडाउन को एक जून से चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया।

General Desk

Recent Posts

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

11 hours ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

15 hours ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

16 hours ago

बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर सरकारी खजाने से एक पैसा भी खर्च नहीं किया गयाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…

16 hours ago

पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, जानें कौन हैं रेखा गुप्ता

संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…

1 day ago

आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा के पहले दिन कैग की पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में लिये गये कई अहम फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…

2 days ago