दिल्ली: भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हालात बिगड़ रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है। दोपहर के वक्त लोगों का बाहर निकलना आग की भट्ठी में जाने से कम नहीं है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते राजस्थान में एक जवान के गर्म रेत में पापड़ सेकने का विडियो वायरल हुआ था। हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता को प्रमाणित नहीं कर रहे हैं। आने वाले सालों में कुछ ऐसा ही दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है। मंगलवार को राजधानी के मंगेशपुर और नरेला का अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। वहीं नजफगढ़ का तापमान 49.8 डिग्री रहा। इससे पूर्व 15 मई 2022 को कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक गया था।
मौसम विभाग के अनुसार उक्त तीनों स्टेशन को लगे अभी दस साल पूरे नहीं हुए हैं। इसलिए इनका पिछला रिकॉर्ड मौसम विभाग के पास नहीं है। लेकिन मौसम विभाग के पास जितना भी डेटा है उसमें तापमान इससे पहले 49.2 डिग्री तक ही पहुंचा था। मंगलवार को राजधानी (सफदरजंग) का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक हैं। मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। दिल्ली एनसीआर में 10 जगहों पर तापमान 47 या इससे अधिक रहा।
मौसमं विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि के अनुसार मंगलवार को रिज का अधिकतम तापमान 47.5 और आया नगर का 47.6 डिग्री रहा। इन दोनों जगहों के लिए यह ऑल टाइम रिकॉर्ड है। रिज में इससे पूर्व 16 मई 2022 को अधिकतम तापमान 47.2 और आया नगर में 28 मई 1988 को 47.4 डिग्री रहा था। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी गर्मी और लू का रेड अलर्ट है। आसमान साफ रहेगा। अधिकांश जगहों पर लू और कुछ जगहों पर गंभीर लू की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे कम होंगे। लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से नमी बढ़ेगी। इसकी वजह से हीट इंडेक्स बढ़ जाएगा और लोगों का सामना उमस भरी गर्मी से होगा। 30 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 31 मई और एक जून को येलो अलर्ट रहेगा। बूंदाबांदी और तेज हवाओं की संभावना है।
दिल्ली में विभिन्न जगहों पर ऐतिहासिक गर्मी वाले दिनः
मंगलवार को देश के सबसे गर्म स्थान
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…
संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…