Subscribe for notification
ट्रेंड्स

मिजोरम में साइक्लोन के कारण लगातार बारिश से पत्थर की खदान ढही, 10 लोगों की मौत, कई लापता, स्कूल-सरकारी दफ्तर बंद

आईजोलः मिजोरम में रेमल तूफान के असर के कारण लगातार बारिश हो रही है, इसके चलते मंगलवार सुबह 6 बजे राजधानी आइजोल में पत्थर की एक खदान ढह गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग लापता हैं। घटना आइजोल के मेल्थम और ह्लिमेन के बीच घटित हुई है।

मिजोरम के पुलिस महानिदेशक डीजीपी अनिल शक्ला ने को बताया कि अब तक 10 शव निकाले गए हैं। इनमें में सात स्थानीय लोगों के हैं, जबकि तीन दूसरे राज्यों के हैं। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेज बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।
वहीं, लगातार बारिश के कारण मिजोरम के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर आज बंद कर दिए गए हैं। प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाने के लिए कहा गया है। राज्य में कई और जगह भी लैंडस्लाइड हुए हैं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। आइजोल के सलेम वेंग में लैंडस्लाइड के बाद एक इमारत पानी के साथ बह गई, जिसके बाद तीन लोग लापता है। उनकी भी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर लैंडस्लाइड के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। राज्य के भीतर कई स्टेट हाईवे भी बंद हैं। लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है।
मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने राज्य में खराब मौसम को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसमें गृह मंत्री के सपडांगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और दूसरे बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी से उठा रेमल तूफान रविवार रात 8.30 बजे पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आया था। लैंडफॉल 4 घंटे तक चला। इस दौरान तूफान ने बहुत तबाही मचाई। बंगाल में 6 और बांग्लादेश में 10 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, सोमवार दोपहर तक रेमल कमजोर होकर गहरे दबाव क्षेत्र में बदल गया। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में साइक्लोन का असर देखने को मिला। असम सहित पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुवाहाटी में 14 उड़ानें रद्द हुईं।

AddThis Website Tools
General Desk

Recent Posts

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

16 hours ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

17 hours ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

17 hours ago

Chaitra Navratri 2025ः तीस मार्च से छह अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि, जाने कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दिल्लीः इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रहा है और छह अप्रैल के नवमी के साथ इसका…

2 days ago

2025 का पहला सूर्यग्रहण आज, इन-इन देशों में देगा दिखाई, बरतें ये सावधानियां

दिल्लीः आज 29 मार्च है और आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लग रह है, जो आंशिक होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष…

2 days ago

म्यांमार-थाईलैंड में विनाशकारी भूकंपः 150 से ज्यादा की मौत, मलबे में तब्दील हुई बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत

नेपीदाः म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ म्यांमार में ही…

2 days ago