Subscribe for notification
ट्रेंड्स

संघ को समझने के लिए दिमाग नहीं, दिल चाहिए : दत्तात्रेय होसबाले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि संघ को सिर्फ दिमाग लगा कर नहीं समझा जा सकता है, बल्कि इसके लिए दिल भी होना चाहिये।
श्री दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार शाम यहां आयोजित एक समारोह में संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार की जीवनी – ‘मैन ऑफ द मिलेनिया: डाॅ. हेडगेवार’ का  विमोचन किया। इस अवसर पर शुक्रवार शाम आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की आधारशिला रखने वाले डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी एक समग्र राष्ट्रीय सोच वाले व्यक्ति थे। राष्ट्रभक्ति की भावना उनके अंदर जन्मजात थी। राष्ट्र के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज की पीढ़ी उनकी देशभक्ति और राष्ट्रीय विचारों से प्रेरणा लेती है।

इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एस अब्दुल नजीर मुख्य अतिथि थे। सुरुचि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के मूल मराठी लेखक नाना पालकर थे जिसका अंग्रेजी में अनुवाद स्वर्गीय डॉक्टर अनिल नैने ने किया है।

सरकार्यवाह ने कहा कि डॉक्टर साहब ने जिस विचारधारा से संघ खड़ा किया आज दुनिया के अनेक संस्थान उसका अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “संघ को समझने के लिए संघ को दूर से नहीं बल्कि नजदीक से देखिए, समझ में आए तो रहो वरना चले जाओ। संघ को समझने के लिए व्यक्ति को दिमाग के साथ दिल की भी जरूरत पड़ती है क्योंकि इसके कार्यकर्ता राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करते हैं।”

श्री होसबाले ने कहा कि यह पुस्तक डॉक्टर साहब के संपूर्ण जीवन और उनकी कार्यशैली को समझने के लिए बहुत मह्तवपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब ने संघ में ‘मैं’ नहीं ‘हम’ की परंपरा का विकास किया और एक ऐसी टीम खड़ी की जिसकी पहली प्राथमिकता और कार्यशैली में समाज उत्थान, राष्ट्रीय स्वाभिमान और व्यक्ति निर्माण शामिल था। डॉक्टर साहब ने संघ की स्थापना के उपरांत कहा कि यदि मेरे अंदर कोई दोष दिखाई दे तो मेरे स्थान पर अन्य व्यक्ति का चुनाव आप कर सकते हैं। मैं उनके साथ भी इसी राष्ट्रीय भावना के साथ काम करूंगा।

श्री होसबाले ने कहा कि डॉक्टर हेडगेवार सयंमी, धैर्यवान, समर्पित, संवेदनशील और समाज के मनोविज्ञान को समझने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने जिस संगठन की नींव रखी थी आज सारी दुनिया उसके कामों से प्ररेणा ले रही है।

 

General Desk

Recent Posts

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

14 hours ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

15 hours ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

2 days ago

वक्फ को नियंत्रित करना नहीं, इसे प्रबंधित करने वाले कानून के दायरे में काम करें, बस इनता चाहती है सरकारः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित…

2 days ago

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बना वक्फ बिल, लागू होने की तारीख तय करेगी केंद्र सरकार

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः संसद से पारित हुए वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है। राष्ट्रपति…

3 days ago

क्या है वक्फ संशोधन बिल, क्या सुप्रीम कोर्ट इसे पलट सकता है, पढ़िये ऐसा मामलों में शीर्ष अदालत के अब तक के फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले…

3 days ago