Subscribe for notification
राज्य

विकलांगता सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने को लेकर दिल्ली में सक्षम की एनईसी की दो दिवसीय बैठक शनिवार से

नई दिल्ली: दिव्यांग जनों के लिए काम करने वाले संगठन सक्षम  यानी सामदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद (एनईसी) की बैठक एक अक्टूबर और दो अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तेरा पंथ, छत्तरपुर होने वाली है। इसको लेकर सक्षम के पदाधिकारियों ने शु्क्रवार को यहां स्थित प्रेस क्लब में संवाददाताओं को संबोधित किया, जिसमें सक्षम की भावी योजनाओं और एनईसी की बैठक को लेकर जानकारी दी गई।
सक्षम के पदाधिकारियों के मुताबिक एनईसी में देश के विभिन्न हिस्सों से 250 से अधिक प्रबुद्धजन सहभागी होंगे। उन्होंने बताया कि सक्षम का मुख्य उदेश्य एक ऐसे बेहतर समाज का निर्माण करना है जहाँ दिव्यांग व्यक्ति एक स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर समुदाय के सदस्य के रूप में प्रगति कर सकें।

सक्षम दृढ़तापूर्वक दिव्यांगो के गौरवपूर्ण समरसता हेतु 21 विविध क्षेत्रों में सतत् कार्यरत है,। सक्षम का मिशन सर्वग्रहणी रूप से है, जिसमें दृष्टिबाधिता से जूझ रहे व्यक्तियों का समर्थन करने से लेकर मानसिक बीमारियों से पीड़ित लोगों के अधिकारों की रक्षा करने तक कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। यह एक ऐसे वातावरण की रचना करने की कोशिश कर रहे हैं जहाँ विकलांग व्यक्ति अपनी आकांक्षाओं की पीछा कर सकें, और जहाँ उनकी अन्य मानव के साथ बराबरी और गरिमा से व्यवहार करने का संकल्प किया जा सके।

सक्षम के पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक स्वयंसेवी संगठन है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग जुड़े हुए हैं। इसकी स्थापनी 2008 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुई थी। उन्होंने बताया कि उनकी योजना देश के विभिन्न हिस्सों में सक्षम का केंद्र स्थापित करने की है, ताकि दिव्यांग जनों को होने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि दिव्यांग को आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी देने के लिए मॉडर्न संस्थान स्थापित करने के विषय में भी सक्षम गंभीरता से विचार कर रहा है।

एक सवाल के जवाब में सक्षम के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यह संगठन सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग नहीं प्राप्त कर रहा है। यह समाजसेवियों के सहयोग से संचालित हो रहा है और इसके सभी पदाधिकारी अपने खर्चे से जहां जरूरत होती है, वहां जाते हैं और दिव्यांग जनों की सहायता करते हैं। इसमें समाज के हर वर्ग के लोग, जैसे शिक्षक, डॉक्टर शामिल हैं।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

7 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

7 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

8 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

1 day ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

1 day ago