File Picture
वाशिंगटन: युद्धग्रस्त यूक्रेन को नाटो की सदस्यता पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है। बाइडेन शनिवार को कहा कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता दिलाने के लिए हम कोई स्पेशल इंतजाम नहीं करेंगे। यूक्रेन को हमारे भरोसे नहीं रहना चाहिए।
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने ये भी कहा कि नाटो की सदस्यता के लिए यूक्रेन को भी उन सभी शर्तों को मानना होगा, जिन्हें दूसरे देश मानते हैं। अमेरिका यूक्रेन के लिए लिए सदस्यता से जुड़ा कोई स्टैंडर्ड को कम नहीं करवाएगा।
आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने कहा था अमेरिका यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने में आने वाले सारे बड़ी चुनौतियों को हटा देगा। बाइडेन मेंबरशिप एक्शन प्लान की बात कर रहे थे, जिसे नाटो में शामिल होने वाले हर देश को स्वीकार करना पड़ता है। अब उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के लिए कोई स्पेशल इंतजाम नहीं करेगा।
इस प्लान के तहत नाटो में शामिल होने वाले देश को अपनी सैन्य और लोकतांत्रिक प्रणाली में बदलाव लाने पड़ते हैं। इसकी प्रक्रिया काफी लंबी होती है। उदाहरण के तौर पर मैसेडोनिया ने 1999 में MAP की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद मैसेडोनिया 2020 में नाटो का सदस्य बन पाया।
आपको बता दें कि जुलाई में लिथुआनिया में नाटो समिट यानी सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें स्टॉल्टेनबर्ग के कार्यकाल, यूक्रेन युद्ध और नाटो की एकजुटता को लेकर अहम फैसले हो सकते हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक इस समिट के दौरान यूक्रेन को नाटो सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर सभी देशों को साथ लाने की कोशिश की जाएगी। हाल ही में नाटो चीफ स्टॉलटेनबर्ग ने कहा था कि नाटो देशों से मिल रही मदद से यूक्रेन को जंग में काफी फायदा पहुंचा है। समिट के जरिए हम यूक्रेन से राजनीतिक संबंध और मजबूत करेंगे।
साल 2008 में बुखारेस्ट में नाटो का शिखर सम्मेलन हुआ था। इस दौरान 1991 के अंत तक सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन को नाटो में शामिल करने पर सहमति जताई गई थी।नाटो के सभी सदस्य देशों ने कहा था कि यूक्रेन को नाटो गठबंधन में शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि, नाटो नेताओं ने इस दिशा में अभी तक किसी भी तरह के कदम उठाने से परहेज किया है। यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं करने के पीछे सबसे बड़ा कारण NATO चार्टर का आर्टिकल-5 है। इसके मुताबिक, सहयोगी देशों पर किसी भी तरह के हमले को सभी नाटो देशों के खिलाफ हमला माना जाता है, जिससे सभी नाटो देश एक साथ मिल कर उस बाहरी देश का मुकाबला करना पड़ता है। ऐसे में अगर यूक्रेन नाटो सदस्य बनता है तो सभी सदस्य देशों को रूस के साथ युद्ध लड़ना होगा। अब आपको बताते हैं कि NATO ही रूस-यूक्रेन विवाद की वजह
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…