Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफल: इन राशियों के जातकों को शाम तक मिलेगी खुश खबरी - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफल: इन राशियों के जातकों को शाम तक मिलेगी खुश खबरी

Aaj Ka Rashifal 16 June 2023: आज दिन शुक्रवार  तथा दिनांक 16 जून 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशाः गुरु और राहु मेष राशि में हैं, जबकि सूर्य और चंद्र मिथन राशि में हैं। वहीं, शुक्र और मंगल कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में, जबकि शनि कुंभ राशि में गोचर चल रहे हैं। आइए जानते हैं कि ग्रहों की दशा का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष: आज का दिन अपने आप में बदलाव लाने के लिए अच्छा है। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े छात्रों को आज नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भविष्य में पैसा जमा करने की योजना बनाएं।

वृषभ: आज अपने समकक्षी वर्ग के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। व्यावसायिक रूप से चीज़ें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति मिलेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी आपको मिलेंगे।

मिथुन: आज आपको मेहनत का उचित फल मिलेगा। समाज में सबके सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। धन कमाने के नए रास्ते दिखाई देंगे। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क: आज आप में से कुछ लोगों को अपने बिजनेस-पार्टनर या किसी करीबी से अनबन हो सकती है। व्यवसाय संबंधी यात्राएं मनचाहा परिणाम नहीं दे पाएंगी। नए कार्यक्षेत्र में शामिल होने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है।

सिंह: आज आपका समय परिजनों के साथ व्यतीत होगा। घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। शाम की सैर करने से आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

कन्या: व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है या कोई नया सौदा तय हो सकता है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। योग्य लोगों से आप स्थायी मित्रता बना सकते हैं।

तुला: आज आपके मन में कोई ऐसा उपाय होगा, जिससे आपका कोई खास काम पूरा हो जाएगा। दफ्तर में आज आपकी गतिविधियों पर नजर रह सकती है। तुम्हें सावधान रहना चाहिए। यदि पहले आपकी किसी मित्र से अनबन हुई थी तो आज वे मित्रता का हाथ बढ़ाएंगे।

वृश्चिक: विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी इच्छा के अनुसार संस्थान में प्रवेश पाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से सुचारू रहेगा।

धनु: आज आप महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने के लिए पूर्व योजना बनाएंगे। समाज के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम तक किसी मित्र के घर जाएंगे। उनके साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी।

मकर: आज पेशेवर मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सीनियर्स को खुश करना मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्रता सफलता की कुंजी है। अटकलों के लिए समय ठीक नहीं है। आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ: आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे. यह सलाह फायदेमंद रहेगी। सामाजिक कार्य करने के लिए आज आपके मन में कई नए विचार आएंगे। आपके अच्छे व्यवहार से समाज के लोग प्रसन्न रहेंगे।

मीन: साथियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यावसायिक रूप से चीज़ें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे।

 

General Desk

Recent Posts

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 hours ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

7 hours ago

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से अब गांधीनगर के सेक्टर-1 तक दौड़ेगी मेट्रो, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें टाइम-टेबल

अहमदाबाद:गुजरात में अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम से अब गांधीनगर के सेक्टर-1 तक मेट्रो दौड़ेगी। गुजरात दौरे में दूसरे दिन…

7 hours ago

हमारे सिस्टम में कुछ ‘न्यूटन के बाप’ भी हैं । उनके पास फाइलें तभी तेजी से आगे बढ़ती हैं, जब उस पर पैसों का बोझ अधिक होता हैंः गडकरी

पुणे: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सरकारी विभागों में व्याप्त करप्शन के लिए नौकरशाहों को खरी-खरी सुनाई।…

7 hours ago

37 हफ्ते की गर्भवती आदाकारा ने विखेरा रेड कॉर्पेट पर जलवां, हुस्न की मलिका को देख कर दंग रह गए लोग

मुंबईः मौजूदा समय में सोशल मीडिया में एमी अवॉर्ड्स की तस्वीरें छाई हुई हैं। 16 सितंबर को लॉस एंजेलिस के पीकॉक…

8 hours ago

कामयाब हुआ मस्क का स्पेस मिशन , 04 एस्ट्रोनॉट धरती पर लौटे, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की पानी में लैंडिंग

वाशिंगटः अमेरिका के प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क ने एक और सफलता हासिक की है। उनका स्पेश मिशन कामयाब हो गया…

1 day ago