Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 15 June: आज के ही दिन हुआ था भारत-पाकिस्तान का बंटवारा

दिल्लीः 15 जून का दिन भारतीय इतिहास के काले पन्नों में दर्ज है। देश के बंटवारे को इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में शुमार किया जाता है।यह सिर्फ दो मुल्कों का नहीं बल्कि घरों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। रातोरात लोगों की तकदीर बदल गई। कोई बेघर हुआ तो किसी को नफरत की तलवार ने काट डाला। किसी का भाई सीमापार चला गया तो कोई अपने परिवार को छोड़कर इस ओर चला आया।

एक रात पहले तक भाइयों की तरह रहने वाले दो समुदायों के लोग हमसाए से अचानक दुश्मन बन गए और इस बंटवारे ने दोनो समुदायों के लोगों के दिलों में नफरत की ऐसी खाई खोद दी, जिसे पाटने की कोई कोशिश आज तक कामयाब नहीं हो पा रही है। बंटवारे के उस दुखद इतिहास में 15 जून का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस ने 1947 में 14-15 जून को नयी दिल्ली में हुए अपने अधिवेशन में बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

आजादी की आड़ में अंग्रेज भारत को कभी न भरने वाला यह जख्म दे गए। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1389: कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्रराज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को हराया।
1752: बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकिए तरंग है।
1762: आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरु हुआ।
1866: प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1878: दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन।
1896: जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली।
1908: कलकत्ता में शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
1929: प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुरैया का जन्म।
1932: ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का जन्म।
1937: गांधीवादी, पद्मभूषण से सम्मानित समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्म।
1947: अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।
1950: भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म।
1954: यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन.
1971: ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव. हालांकि भारी विरोध के कारण इसे सितंबर में ही लागू किया जा सका.
1982: अर्जेन्टीना की सेना ने फ़ाकलैंड में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1988: नासा ने स्‍पेस व्‍हिकल एस-213 लॉन्‍च किया
1994: इजरायल और वैटीकन सिटी के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1997: इस्तांबुल में आठ मुस्लिम देशों ने डी-8 नामक संगठन का गठन किया।
1999: लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिकी अनुमति
2001: शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया. भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
2004: ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।
2005: जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2006: भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2008: आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

General Desk

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

2 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

2 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

2 days ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

3 days ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

4 days ago