Aaj Ka Rashifal 12 June 2023: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 12 जून 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
ग्रहों की दशाः गुरु और राहु मेष राशि में हैं, जबकि सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। वहीं, शुक्र और मंगल कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में और चंद्रमा मीन राशि में गोचर चल रहे हैं।
मेषः पारिवारिक समस्या के प्रति सचेत रहें। गुरु चाण्डाल योग व्यावसायिक या पारिवारिक समस्या दे सकता है।
वृषभः संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुनः महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता हैं। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। मांगलिक, सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
कर्कः पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
सिंहः रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। विरोधी तनाव दे सकता है।
कन्याः गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
तुलाः विरोधी सक्रिय होगा। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृश्चिकः बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
धनुः आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कुछ पारिवारिक समस्या भी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।
मकरः भाई-बहन का सहयोग रहेगा। दूसरे से कार्य लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कुंभः आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
मीनः जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…
संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…