Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों का आसानी को पूरा होगा हर काम - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों का आसानी को पूरा होगा हर काम

Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 10 जून 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशाः आज 10 जून शनिवार को चंद्रमा शनि के साथ शनि की राशि कुंभ में संचार करेंगे जबकि आज चंद्रमा की राशि कर्क में मंगल और शुक्र का संयोग बना रहेगा। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज का दिन तुला और मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ वाला रहेगा। गुरु और राहु मेष राशि में हैं, जबकि शुक्र और मंगल कर्क राशि में हैं।

मेषः यात्रा देशाटन की स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन अशांत रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृषभः दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी परास्त होगा।

मिथुनः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्कः संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंहः चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्याः मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहन का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुलाः आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिकः भावुकता में नियंत्रण रखें। रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनुः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यावसायिक मामलों में किया गया श्रम सार्थक होगा।

मकरः पारिवारिक एवं व्यावसायिक प्रयास सफल होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कुंभः महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मीनः संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रगति होगी।

General Desk

Recent Posts

मिलावट से सेहत को खतराः कहीं आपकी कॉफी में गोबर तो नहीं, 30% फूड सैंपल टेस्ट में फेल, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

दिल्लीः इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और दुर्गापूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के समय में खाद्य…

3 hours ago

Shardiya Navratri 2024ः नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्‍टा की पूजा से बढ़ता है आत्‍मविश्‍वास, जानें पूजाविधि, पूजा मंत्र और आरती

दिल्ली: आज दिन शनिवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती…

3 hours ago

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 weeks ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 weeks ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 weeks ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 weeks ago