मुंबईः क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों मसूरी में छुट्टियां बिता रहे हैं। आपको बता दें कि चहल की पत्नी धनश्री वर्मा मशहूर डांसर एवं कोरियोग्राफर हैं। दिनों IPL 2023 खत्म होने के बाद चहल अपनी वाइफ के साथ मसूरी में छुट्टियां बिता रहे हैं। धनश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चहल के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ‘चोर बाजारी’ गाने पर डांस करते हुए नजर आए।
इस दौरान वीडियो में उनके साथ एक दोस्त भी नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा हैं की तीनों ने पहाड़ों में जमकर मस्ती की।
इसके अलावा धनश्री ने कुछ फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह चटाई पर लेकर पति चहल का सिग्नेचर पोज मारती हुई नजर आईं। वहीं, दूसरी फोटो में चहल भी सेम पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए धनश्री ने कैप्शन में लिखा, ‘यह समय के बारे में है, किसने बेहतर किया?’।
धनश्री के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आईपीएल खत्म अब रील्स शुरू’। दूसरे ने लिखा, ‘यूजी चहल लव आज कल वर्जन’। वहीं पूर्व क्रिकेटर हरभजन ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,’ क्या बात है’।
आपको बता दें कि धनश्री वर्मा प्रोफेशनल डांसर हैं और उनका डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल भी है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी फैंस फोल्लोविंग पर काफी ज्यादा है। धनश्री ने साल 2014 में डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज नवी मुंबई से पढ़ाई पूरी की है। धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में युजवेंद्र चहल से शादी की थी।
आपको बता दें कि गत वर्ष सितंबर 2022 में धनश्री डांस करते वक्त चोटिल हो गई थीं जिसके बाद उन्हें लिगामेंट सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। हालांकि अब वह रिकवरी के बाद ठीक हो चुकी हैं।
वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…
मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…
दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…
दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…
नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…
दिल्ली: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…