Aaj Ka Rashifal 08 June 2023: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 08 जून 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
ग्रहों की दशाः गुरु और राहु मेष राशि में हैं। वहीं सूर्य और बुध वृषभ राशि में विराजमान हैं। केतु तुला राशि में, चंद्रमा मकर राशि में और शनि कुंभ राशि में गोचर चल रहे हैं। आइ जानते हैं कि किस राशि के जातक पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेषः शनि चंद्र की युति विष योग बनाएगी। वाणी पर संयम रखें। खाने-पीने पर भी संयम रखना ही हितकर होगा।
वृषभः पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जोखिम न उठाएं।
मिथुनः चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
कर्कः शनि चंद्र की युति स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। खाने-पीने में सावधानी रखें। उदर विकार या सर्दी से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सिंहः दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कन्याः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी के कारण अपनों से ही तनाव मिल सकता है। संतान से भी विवाद हो सकता है।
तुलाः शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हंै।
वृश्चिकः पारिवारिक जीवन सुखम होगा। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनुः अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन के कारण तनाव मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यता है।
मकरः आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
कुंभः बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मीनः व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान या शिक्षा से चिंतित रहेंगे।
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…
संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…