Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 19 May: प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह के नाम पर लगी थी मुहर, 10 साल रहे थे पीएम - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 19 May: प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह के नाम पर लगी थी मुहर, 10 साल रहे थे पीएम

दिल्लीः तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज ही के दिन 2004 में प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी। इसके बाद 19 मई 2004 को ही तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने मनमोहन सिंह को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने और नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया था। 23 मई 2004 को मनमोहन सिंह ने पीएम पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही मनमोहन सिंह देश के पीएम बनने वाले पहले सिख बन गए थे।

आपको बता दें कि 2004 के आम चुनावों में कांग्रेस 145 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अन्य दलों के साथ गठबंधन कर यूपीए की सरकार बनाई थी। 13 मई 2004 को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के साथ ही देश को उम्मीद थी कि अब सोनिया गांधी अगली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं, लेकिन सोनिया ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया। कांग्रेस के कई सीनियर नेता सोनिया को ही प्रधानमंत्री बनाने की मांग करने लगे, लेकिन आखिरकार सोनिया ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।
26 सितंबर 1932 को मनमोहन सिंह का जन्म पश्चिम पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। 1947 में बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट किया था।

डॉ. मनमोहन सिंह 1966-1969 के दौरान यूनाइटेड नेशंस के लिए काम किया था। 70 और 80 के दशक में भारत सरकार में वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह 1972-1976 के दौरान मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे, 1982-1985 के दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर और 1985-1987 के दौरान योजना आयोग के अध्यक्ष रहे। वह वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे।

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यानी एक दशक तक प्रधानमंत्री रहे। उन्हें पीएम से ज्यादा एक अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाता है। पीएम बनने से पहले वह नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे थे। इस दौरान अर्थव्यवस्था में किए गए उदारवादी सुधारों का श्रेय मनमोहन सिंह को ही जाता है। इन्हीं सुधारों की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोला गया।

डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहते हुए कोयला घोटाले और 2जी घोटाले को लेकर विवादों में भी रहे। एक साइलेंट पीएम के तौर पर उनकी आलोचना की जाती है। 2009 से 2014 यानी पीएम के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए उनकी कार्यशैली पर सवाल भी उठे थे। 1987 में मनमोहन सिंह को ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था।
एपल के पहले रिटेल स्टोर की शुरुआत: मौजूदा समय में दुनिया की सबसे कीमती कंपनियों में शुमार टेक कंपनी एपल ने आज ही के दिन 2001 में अपने पहले 2 रिटेल स्टोर्स खोले थे। इनमें से एक स्टोर वर्जीनिया और दूसरा कैलिफोर्निया में खोला गया था। एक हफ्ते के अंदर ही करीब 7 हजार लोग इन दोनों स्टोर्स में खरीदारी करने गए थे।

०4 जनवरी 2022 को एपल 3 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 224 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप को पार दुनिया की पहली कंपनी बनी। इसके साथ ही एपल की वैल्यू भारत समेत 198 देशों की GDP से भी ज्यादा हो गई।

अगस्त 1976 में स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने मिलकर एपल कंपनी शुरू की थी। 1997 में स्टीव जॉब्स एपल के CEO बने। इसके बाद कंपनी का उतार-चढ़ाव भरा सफर चलता रहा। एक वक्त ऐसा आया कि कंपनी ने स्टीव जॉब्स को ही निकाल दिया। कुछ सालों बाद स्टीव जॉब्स कंपनी में लौटे। उसके बाद एपल ने सफलता के नए-नए आयाम छुए। 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद से फिलहाल टिम कुक एपल के CEO हैं।आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1521:उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।
157: मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
1714: ब्रिटेन की महारानी ने अपने जीवनकाल में हनोवर के सदन के सदस्यों को ब्रिटेन में रहने की इजाजत देने से इनकार किया।
1743 में ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया
1769: पोप क्लेमेंट-14 पोप क्लेमेंट-13 के स्थान पर 249वें पोप के रूप में चुने गए।
1802: नेपोलियन बोनापार्ट ने साहब फ्रेंच लेजन (साहब की सेना) स्थापना की।
1848: दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।
1881: आधुनिक तुर्की के निर्माता कमाल अतातुर्क का जन्म हुआ।
1885: जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया।
1892: बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1904: टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन हुआ ।
1900: दुनिया की मौजूदा सबसे बड़ी रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुला, इटली-स्विट्जरलैंड मार्ग से जुड़े।
1913: पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।
1926: बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फासीवादी राष्ट्र घोषित किया।
1930: श्वेत महिलाओं को साउथ अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ हुआ।
1934: अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक रस्किन बॉण्ड का जन्म हुआ।
1938: प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म।
1939: रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1950: मिस्र ने स्वेज नहर इजराइल के लिए बंद की। इजराइल के साथ अरब देशों का युद्ध हुआ।
1971: रूस ने मंगल ग्रह के लिए अपने अभियान मार्स-2 की शुरुआत की।
1976: ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
1979: प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।
1999: भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री बने।
2001: दुनिया की सबसे कीमती कंपनियों में शुमार टेक कंपनी एपल ने रिटेल स्टोर्स खोलने की शुरुआत की थी।
2002: पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2006: भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया।
2008: प्रसिद्ध रंगकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन हुआ।
2016: पेरिस से काहिरा जाने वाला मिस्र का विमान उड़ान संख्या एमएस804 लापता हुआ।
2018: कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शपथ लेने के 2 दिन बाद ही इस्तीफा दिया।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

10 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago