Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2023: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 13  मई 2023 है। आइए जानते हैं कि न्याय के देवता शनिदेव के दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशा – सूर्य, बुध, गुरु और राहु मेष राशि में, शुक्र मिथुन राशि में और मंगल कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वहीं चंद्रमा और शनि का विष योग कुंभ राशि में है।

मेषः व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृषभः विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुनः धर्म गुरु या पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्कः व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंहः धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें।

तुलाः संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिकः निजी सुख में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनुः आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मकरः शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभः बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीनः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here