दिल्लीः इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 11 पत्रकारों को पत्रकारिता जगत में उनके योगदान के लिए देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया। आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर एवं केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल, लेखक, इतिहासकार एवं केन्द्रीय सुचना आयुक्त उदय माहुरकर ने पत्रकारों को शाल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में प्रति वर्ष नारद जयंती के मौके पर देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर समाज में पत्रकारिता जगत के योगदान एवं महत्व पर प्रकाश डालने तथा पत्रकारों की तपस्या एवं बलिदान को सम्मान देने के लिए अलग अलग वर्ग में पत्रकारों का चयन किया गया। दिल्ली के कस्तूरबा गाँधी मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन के सभागार में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 11 पत्रकारों सम्मानित किया गया। जिनमें स्वाति गोयल शर्मा, वरिष्ठ संपादक, स्वराज्य मैगज़ीन को स्त्री सरोकार / महिला संवेदना पत्रकारिता देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान; डॉ. ओम प्रकाश यादव, संपादक, कृषि एवं ग्राम विकास, डी डी न्यूज़ को ग्रामीण पत्रकारिता देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान; मनु त्यागी, दैनिक जागरण को न्यूज़ रूम सहयोग देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान; नरेन्द्र कुमार वर्मा को डिजिटल पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान; शिवम दीक्षित, उप संपादक, पांचजन्य को सोशल मीडिया पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान; ध्रुव कुमार, दैनिक जागरण को उत्कृष्ट छायाकार (प्रिंट) देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान; अमित कुमार, न्यूज़ नेशन को उत्कृष्ट छायाकार (टी. वी) देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान; हर्षवर्धन त्रिपाठी को उत्कृष्ट स्तम्भकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान; एस वेंकट नारायण, नेटवर्क सेवेन, ऑस्ट्रेलिया एवं द आईलैंड डेली, श्रीलंका को विदेशी पत्रकारिता (भारत संबंधित पत्रकारिता) देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान, सागर कुमार, सुदर्शन न्यूज को उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया।

आदित्य राज कौल, कार्यकारी संपादक, राष्ट्रीय सुरक्षा, टीवी 9 को उत्कृष्ट पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया, जिन्हें प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल, पुस्तक तथा 51,000/- रुपये की चेक देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का अध्ययन कर सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र ने एक निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था। जूरी में कंचन गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार; मयंक अग्रवाल, पूर्व सीईओ प्रसार भारती एवं प्रधान महानिदेशक दूरदर्शन एवं दूरदर्शन न्यूज़; विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, कार्यकारी संपादक, दैनिक जागरण; प्रिया कुमार, महानिदेशक, दूरदर्शन न्यूज़; प्रफ्फुल केतकर, संपादक, ऑर्गनाइजर; हितेश शंकर, संपादक, पांचजन्य; आनंद नर्सिह्म्न, प्रबंध संपादक, नेटवर्क 18; अतुल जैन, सामाजिक कार्यकर्त्ता तथा एवं महासचिव, दीनदयाल शोध संस्थान; नुपुर जे शर्मा, प्रधान संपादक, ऑप इंडिया शामिल थी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर मुख्य वक्ता तथा प्रो. एस पी सिंह बघेल, राज्यमंत्री, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उदय माहुरकर, लेखक, इतिहासकार एवं सूचना आयुक्त, केन्द्रीय सूचना आयोग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में प्रशांत जैन, समाजसेवी एवं चेयरमैन इंडिका पब्लिशर एवं किताबवाले की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रो. एस पी सिंह बघेल, राज्यमंत्री, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि देव ऋषि नारद पत्रकार सम्मान दिल्ली एन सी आर के पत्रकारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सम्मान है ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मीडिया सहित समाज के सभी क्षेत्रों में स्व (भारतीयता) के भाव को जागृत करना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि तथा समारोह की अध्यक्षता कर रहे उदय माहुरकर, लेखक, इतिहासकार एवं सुचना आयुक्त, केन्द्रीय सुचना आयोग ने कहा कि 60 सालों तक देश में एक खास विचारधारा का प्रभाव हर क्षेत्र में दिखता था। उस वातावरण में सत्य के लिए संघर्ष करना पड़ता था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक मंडल के अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रान्त कार्यवाह भारत जी, दिल्ली प्रान्त प्रचारक जतिन जी, दिल्ली विश्व हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष कपिल खन्ना जी, सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चौहानके, इंडिया न्यूज़ के निदेशक तथा राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा, दैनिक जागरण के कार्यकारी संपादक विष्णु गुप्ता, दूरदर्शन के महानिदेशक प्रिया कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल
एवं अशोक सचदेवा ने अंत मे सभी का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here