शिवमोगा, कर्नाटकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आस्था के प्रतीकों को बेकार छोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि यह युवाओं का भविष्य नहीं बना सकता है। पीएम मोंदी ने कर्नाटक के शिवमोगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर धोया। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए एक इकोसिस्टम बनाया है, वह पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था। इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुईं थी लेकिन कर्नाटक की जनता सब जानती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘2014 से पहले सुपारी पर न्यूनतम आयात मूल्य 100 रुपए प्रति किलो था, जिसे हमने बढ़ाकर 350 रुपए प्रति किलो कर दिया है। किसानों के लिए किए गए कामों को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े-बड़े संकट के बावजूद हमने देश में फर्टिलाइजर की कमी नहीं होने दी। रूस- यूक्रेन युद्ध के चलते फर्टिलाइजर की कीमतें बढ़ीं लेकिन उनकी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया।’
पीएम मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस की सरकारों के दौरान हमारा कृषि निर्यात बहुत सीमित था लेकिन आज भारत का कृषि निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया लेकिन भाजपा ने इसके खिलाफ अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं
कांग्रेस, बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। इस पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘क्या 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य बना सकती है? उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के आरोप लगाए।’
उन्होंने कांग्रेस पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने अगले पांच सालों में 10 लाख नौकरियां निजी सेक्टर में देने का वादा किया है जो कि सफेद झूठ है। भाजपा सरकार ने कर्नाटक में निवेश बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं, उन्हें कांग्रेस खत्म करना चाहती है। आस्था के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा पुरातन संस्कृति, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है लेकिन कांग्रेस इसमें भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या विवादों में रहने दिया।’
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…