Totake Budhwar Ke : आज बुधवार यानी भगवान लंबोदर का वार है। शास्त्रों में बुधवार के दिन को गणेश जी की उपासना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश का माना जाता है। बुधवार का दिन प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा तीक्ष्ण बुद्धि के साथ-साथ सभी प्रकार के कष्ट निवारण के लिए बेहद खास माना जाता है।
बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी दुखों का निवारण होता है और घर में धन और संपत्ति के साथ-साथ समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। गणेश जी की पूजा सभी प्रकार के कष्ट निवारण के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा इस मंत्र से करने पर जीवन के हरेक संकट का समाधान होता है।
भगवान गणेश को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इनकी पूजा में पीले रंग के पुष्प का प्रयोग करना चाहिए। गणेश जी की पूजा में पूजन सामग्री ऊँ गं गणपतये नम, या श्री गणेशाय नम इस मंत्र से गणेश जी को अर्पित कर सकते हैं।
शास्त्रों के मुताबिक इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जिसको बुधवार को करने से भगवान गणेश नाराज होते हैं और लोगों की जीवन मुश्किलें बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि बुधवार को कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए…
बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम
गणेश मंत्रः दुर्वा करान्सह रितान मृतन्मंगल प्रदान।
आनी तांस्तव पूजार्थ गृहाण परमेश्वर।।
बुधवार के दिन इस मंत्र से भगवान गणेश की पूजा सभी अर्थों में लाभकारी माना जाता है। साथ ही सभी प्रकार के संकटों के मुक्ति पाने के लिए भी यह मंत्र विशेष फलदायी है। बुधवार के दिन श्रीगणेश मंदिर जाकर दान करें। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं।
इसके साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। उसके बाद मावे के लड्डुओं का भोग लगाएं और सभी में बांट दें। इसके थोड़ी देर के बाद घी और गुड़ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…