Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 01 May 2023: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 01 मई 2023 है। आइए जानते हैं कि न्याय के देवता शनिदेव के दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशा- सूर्य, बुध, गुरु और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और मंगल मिथुन राशि में हैं। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में हो चुका है। केतु तुला राशि में हैं, जबकि शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। आइए जानते हैं कि ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव किस राशि पर कैसा पड़ेगा।

मेषः मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी।

मिथुनः शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्कः शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। मातृ पक्ष से कलेश मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंहः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कन्याः संतान के लिए चिंतित रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुलाः यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिकः विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन हानि की आशंका है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनुः बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकरः व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभः किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीनः आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here