Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 01 May: मजदूर आंदोलन से 137 साल पहले तय हुए थे काम के आठ घंटे

दिल्लीः आज से करीब 137 साल पहले 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि मजदूरी का समय 8 घंटे निर्धारित किया जाए और हफ्ते में एक दिन छुट्टी हो। इससे पहले मजदूरों के लिए कोई समय-सीमा नहीं थी। उनके लिए कोई नियम-कायदे ही नहीं होते थे। लगातार 15-15 घंटे काम लिया जाता था।
प्रदर्शनकारियों ने 4 मई को पुलिस को निशाना बनाकर बम फेंका। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 100 मजदूर घायल हो गए।

इसके बाद भी आंदोलन चलता रहा। 1889 में जब पेरिस में इंटरनेशनल सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस हुई तो 1 मई को मजदूरों को समर्पित करने का फैसला किया। इस तरह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में 1 मई को मजदूर दिवस या कामगार दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। आज अगर कर्मचारियों के लिए दिन में काम के 8 घंटे तय हैं तो वह शिकागो की आंदोलन की ही देन है। वहीं, हफ्ते में एक दिन छुट्टी की शुरुआत भी इसके बाद ही हुई। दुनिया के कई देशों में 1 मई को राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है।

भारत में 01 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने मद्रास (चेन्नई) में इसकी शुरुआत की थी। इसका नेतृत्व वामपंथी तथा सोशलिस्ट पार्टियां कर रही थीं। पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। तब से हर साल भारत में यह दिन मनता है। कई राज्यों में 1 मई को अवकाश होता है।

गुजरात और महाराष्ट्र का गठन: 1960 में बॉम्बे स्टेट से अलग होकर दो नए राज्य गुजरात और महाराष्ट्र बने। इस दिन को महाराष्ट्र में ‘महाराष्ट्र दिवस’ और गुजरात में ‘गुजरात दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, यह दोनों ही राज्य काफी संघर्ष के बाद बने थे। 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत भाषाई आधार पर राज्यों का बंटवारा हुआ। कन्नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक राज्य बनाया गया, तो तेलुगु बोलने वालों के लिए आंध्र प्रदेश। इसी तरह मलयालम भाषियों को केरल और तमिल बोलने वालों को तमिलनाडु मिला।

इससे बॉम्बे स्टेट में भी अलग राज्य की मांग उठने लगी। इस प्रांत में मराठी और गुजराती दोनों भाषाएं बोली जाती थीं। दोनों भाषा बोलने वालों ने अलग राज्य की मांग के साथ आंदोलन शुरू कर दिया। अपनी मांगों को लेकर लोगों ने कई आंदोलन किए जिनमें ‘महा गुजरात आंदोलन’ हुआ। वहीं महाराष्ट्र की मांग के लिए महाराष्ट्र समिति का गठन किया गया। आखिरकार 1 मई 1960 को तत्‍कालीन नेहरू सरकार ने इस प्रांत को महाराष्ट्र और गुजरात में बांटा। अलग राज्य की मांग तो पूरी हो गई, पर मामला बॉम्बे शहर पर अटक गया था। दोनों ही राज्य चाहते थे कि बॉम्बे उन्हें मिले। दोनों के इसके पीछे अपने-अपने तर्क थे। महाराष्ट्र वालों का कहना था कि बॉम्‍बे उन्‍हें मिलना चाहिए, क्‍योंकि वहां पर ज्‍यादातर लोग मराठी बोलते हैं, जबकि गुजरातियों का कहना था कि बॉम्बे की तरक्‍की में उनका योगदान ज्‍यादा है। काफी खींचतान के बाद आखिरकार बॉम्‍बे को महाराष्‍ट्र की राजधानी बनाया गया, जिसे बाद में मुंबई कहा जाने लगा।

बलराज साहनी का जन्म: आम आदमी की पीड़ा और परेशानियों को पर्दे के माध्यम से दुनिया के सामने रखने वाले अभिनेता बलराज साहनी का आज ही जन्म हुआ था। पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे साहनी ने लाहौर यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में अपनी मास्टर डिग्री की। इसके बाद वो अपना पारिवारिक कामकाज संभालने रावलपिंडी चले गए। ये काम साहनी को पसंद नहीं आया। उन्होंने गांधी जी के साथ भी काम किया और कुछ समय के लिए बीबीसी लंदन में भी नौकरी की।

उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने ‘इंडियन प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसिएशन’ (इप्टा) जॉइन कर लिया। 1946 में उन्हें नाटक ‘इंसाफ’ में अभिनय करने का मौका मिला। ये उनके एक्टिंग करियर का पहला नाटक था। उन्हें अपने क्रांतिकारी और कम्युनिस्ट विचारों के कारण जेल भी जाना पड़ा। बलराज को तैरने का बहुत शौक था। 13 अप्रैल 1973 के दिन वे समुंदर में तैरने गए। समुंदर किनारे ही उन्होंने व्यायाम किया और स्टूडियो जाने की तैयारी करने लगे। अचानक उन्हें सीने में दर्द उठा और नानावती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।आइए एक नजर डालते हैं 01 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1840.. ब्रिटेन ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।
1857.. स्वामी विवेकानन्द ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1856.. जोनास सॉल्क ने पोलियो वैक्सीन आम जनता के लिए उपलब्ध करायी।
1886.. अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस या मई दिन मनाने की शुरूआत एक मई से मानी जाती।
1908.. प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।
1914.. कार निर्माता फोर्ड कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू करने वाली पहली कंपनी बनी।
1923.. देश में एक मई को श्रमिक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत चेन्नई से हुई।
1956.. जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।
1960.. महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य बने।
1961.. क्यूबा के प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया।
1972.. देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1977.. इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में श्रम दिवस समारोह के दौरान 36 लोगों की मौत हुई
2009.. स्वीडन में समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर वैध घोषित किया गया।
2010.. विश्व एक्सपो शंघाई चीन में आधिकारिक तौर पर प्रारंभ हुआ।
2011.. तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की घोषणा की।

General Desk

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

4 days ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

5 days ago