Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों को होगा आर्थिक लाभ, लेकिन वाणि पर रखे नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal 28 April 2023: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 27 अप्रैल 2023 है। आइए जानते हैं कि न्याय के देवता शनिदेव के दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशा- सूर्य, बुध, गुरु, राहु मेष राशि में हैं। वहीं, शुक्र वृषभ राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में गोचर चल रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं ग्रहों का प्रभाव किस राशि पर कैसा पड़ेगा।

मेषः आज लोगों की आपसे हमदर्दी रहेगी। किसी खास व्यक्ति या करीबी दोस्त से धोखा मिलने के योग हैं। आपके सहज ज्ञान और विचारों में दृढ़ता की वृद्धि होगी। कानून के विरुद्ध कोई कार्य न करें, संज्ञान में आने के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।

वृषभः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अपनी तेज बुद्धि और कार्यकुशलता के कारण अपने दिन को बेहतर बनाएंगे। आप अपने किसी पुराने शौक को आगे बढ़ाएंगे और इससे आमदनी भी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग आपको मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुनः आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार की धीमी गति से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्कः बकाया वसूलने के प्रयास सफल रहेंगे। यह शाम एक यादगार शाम होगी। अपनी सोच बदलो दूसरों को बदलने की कोशिश मत करो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्टदेव की पूजा सहायक होगी। नौकरी में कार्यभार कम रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी।

सिंह: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप निजी प्रयासों के बल पर सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, मानसिक रूप से आप थोड़े तनाव में रहेंगे।

कन्या: आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। घर में परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मधुर व्यवहार से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज कुछ उलझे हुए मामले सुलझेंगे।

तुला: आज नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। मन को नकारात्मक विचारों से हटाकर सकारात्मक विचारों पर ध्यान दें। धैर्य रखें। अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यकुशलता का लाभ आपको अपने काम में मिलेगा।

धनु: आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पार्टनर के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी काम के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।

मकर: आज आप और आपका पार्टनर सरप्राइज देने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से चले आ रहे भवन निर्माण पारिवारिक विवाद का आज आखिरी दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत भरा है।

कुम्भ: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी लव लाइफ में किसी दूसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आमदनी के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे और आपको अच्छा धन लाभ होगा।

मीन: आप उत्साह से भरे रहेंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा। आप सभी काम पूरी मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत का फल भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा।

General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

13 hours ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

14 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago