Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 27 April 2023: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 27 अप्रैल 2023 है। आइए जानते हैं कि न्याय के देवता शनिदेव के दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशा- सूर्य, बुध, गुरु, राहु मेष राशि में हैं। वहीं, शुक्र वृषभ राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में और स्वगृही चंद्रमा कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में गोचर चल रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं ग्रहों का प्रभाव किस राशि पर कैसा पड़ेगा।

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। राजनीतिक और आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृषभः किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुनः दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्कः चंद्र, शनि का षणाष्टक योग मानसिक कलेश देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

सिंहः कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। पारिवारिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्याः रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुलाः महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिकः संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है।

धनुः बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से तनाव मिल सकता है।

मकरः दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभः मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीनः बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here