Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 27 April: दुनिया के सबसे बड़े यात्री जहाज एयरबस A-380 ने अपनी पहली भरी थी उड़ान, 853 लोग एक साथ कर सकते हैं सफर - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 27 April: दुनिया के सबसे बड़े यात्री जहाज एयरबस A-380 ने अपनी पहली भरी थी उड़ान, 853 लोग एक साथ कर सकते हैं सफर

दिल्लीः आज ही के दिन 2005 में दुनिया के सबसे बड़े यात्री जहाज एयरबस A-380 ने अपनी पहली उड़ान भरी थी। उस समय से अब तक ये जहाज 19 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचा चुका है। इस विमान में 469 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। एयरबस के मुताबिक यदि सभी सीटें इकोनॉमी क्लास की हों तो इसमें 853 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं।

A-380 ने अपनी पहली उड़ान टुलुज (फ्रांस) के ब्लैग्नेक हवाई अड्डे से स्थानीय समय सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर भरी थी। पायलट क्लाउड लैली और जैक्स रोसे ने विमान को उड़ाया। इनके साथ क्रू में 4 अन्य सदस्य थे। 3 घंटे 54 मिनट की उड़ान के बाद विमान को उसी एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड कराया गया। इस सफल उड़ान के बाद विमान का उपयोग एयरलाइंस द्वारा किया जाने लगा। 25 अक्टूबर 2007 को सिंगापुर एयरलाइंस ने पहली बार यात्री विमान के तौर पर A-380 का इस्तेमाल किया। A-380 विमान सिंगापुर से सिडनी के लिए रवाना हुआ, जिसे फ्लाइट नंबर SQ380 दिया गया।

A-380 की साइज और इससे भारतीय विमान कंपनियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए इसे भारत में ऑपरेशन की इजाजत नहीं दी गई थी, लेकिन 2014 में केंद्र सरकार ने देश के 4 बड़े एयरपोर्ट पर A-380 को उतारने और उड़ान भरने की इजाजत दी। ये एयरपोर्ट थे- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद। इसके बाद पहली बार 30 मई 2014 को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर A-380 की लैंडिंग हुई।

एयरबस ने 14 फरवरी 2019 को घोषणा की कि वह 2021 से दुनिया के सबसे बड़े विमान एयरबस A-380 का उत्पादन बंद करेगी। इसके पीछे विमान की कीमत और एयरलाइन का इससे मोहभंग होना माना जाता है। A-380 के एक विमान की कीमत 3 हजार करोड़ से ज्यादा है। दुबई की एयरलाइन एमिरेट्स ने एयरबस को 162 नए विमानों के ऑर्डर को कम कर 123 कर दिया था। दूसरी एयरलाइंस ने भी A-380 का इस्तेमाल न करने की घोषणा की। कंपनी को इस कटौती से बड़ा झटका लगा।

जोहरा सहगल का जन्म हुआः बात साल 1946 की है। फ्रांस के कान्स में इंटरनेशनल कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की गई थी। फेस्टिवल का ये पहला ही साल था और 21 देशों ने फेस्टिवल में अपनी फिल्में प्रदर्शन के लिए भेजी थीं। चेतन आनंद की फिल्म ‘नीचा नगर’ को भी इस फेस्टिवल में दिखाया गया। फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल का सबसे बड़ा अवॉर्ड पाल्मे डी’ओर (Palme d’or) जीता। इस फिल्म में जोहरा सहगल ने अभिनय किया था। माना जाता है कि जोहरा सहगल भारत की पहली महिला अभिनेत्री हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली।

जोहरा सहगल आज ही के दिन 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक नवाबी खानदान में पैदा हुईं। उनका पूरा नाम साहिबजादी जोहरा मुमताजुल्ला खान बेगम था। जोहरा सहगल का बचपन संघर्षों से भरा रहा। छोटी उम्र में ही उनकी मां का निधन हो गया। मां की इच्छा थी कि बेटी लाहौर जाकर पढ़े तो अपनी बहन के साथ जोहरा क्वीन मैरी कॉलेज में दाखिला लेने चली गईं। जोहरा को डांस का शौक था, लेकिन कॉलेज में सख्त पर्दा होता था। किसी तरह जोहरा जर्मनी के डांस स्कूल मैरी विगमैन बैले में एडमिशन लेने में कामयाब हो गई। अगले 3 साल तक यहां जोहरा यहां रहीं और डांस सीखा। इस दौरान उनकी मुलाकात भारत के मशहूर नर्तक पंडित उदयशंकर से हुई। वे पंडित उदयशंकर की नृत्य मंडली में शामिल हो गईं। पंडित जी के साथ उन्होंने कई देशों में प्रस्तुतियां दीं। कुछ साल बाद जोहरा भारत लौट आईं। उन्होंने अलीगढ़ में ‘उदयशंकर सांस्कृतिक केंद्र’ में डांस सिखाना शुरू किया। यहीं उनकी मुलाकात कमलेश्वर सहगल से हुई जो कि इंदौर के वैज्ञानिक थे। बाद में जोहरा और कमलेश्वर ने शादी कर ली।

जोहरा सहगल को कई सम्मानों से नवाजा गया। 1998 में पद्मश्री, 2001 में कालिदास सम्मान, 2004 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान मिले। संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के तौर पर अपनी फेलोशिप भी दी। 2010 में उन्हें देश का सबसे बड़ा दूसरा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया। 10 जुलाई 2014 के दिन उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 102 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 27 अप्रैल को घटित हुईं अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं पर

1526: मुगल शासक बाबर, इब्राहिम लोदी को पराजित कर दिल्ली का बादशाह बना।
1606: शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया। खुसरो ने 6 अप्रैल को बगावत का ऐलान किया था।
1662: नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1748: मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन।
1878: कलकत्ता विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की पात्रता को मंजूरी दी।
1908: लंदन में चौथे ओलंपिक खेलों का शुभारंभ।
1912: सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, जिंदगी से भरपूर, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।
1941: जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
1942: अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोगों की मौत।
1945: दूसरे विश्व युद्ध में नाजी नेता हिटलर की सेनाओं के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने मिलकर मोर्चा बांधा। जर्मनी में एल्बे नदी के किनारे अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली मुलाकात।
1960: नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की स्थापना।
1961: अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह एक्सप्लोरर 11 को स्थापित किया।
1961: सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।
1967: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1972: अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा।
1989: बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।
1993: अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।
2009: प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक फ़िरोज़ ख़ान का निधन हुआ।
2010: सुप्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हुआ।
2011: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्मदिन को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर अपना जन्म प्रमाण पत्र जारी किया।
2012: निप्रॉपेट्रोस के यूक्रेनी शहर के चार विस्फोटों में कम से कम 27 लोग घायल हुए थे।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago