Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों के कारोबार में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 24 April 2023: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 24 अप्रैल 2023 है। आइए जानते हैं कि न्याय के देवता शनिदेव के दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशा- सूर्य, बुध, गुरु, राहु मेष राशि में हैं। वहीं, शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। शाम तक चंद्रमा का प्रवेश मिथुन राशि में हो जाएगा। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में गोचर चल रहे हैं।

मेषः आज आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मेहनत के बल पर व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप खुद पर ध्यान देंगे। अपनी वाणी और व्यवहार पर ध्यान देने से आपको लोगों की सराहना मिलेगी। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव आएगा।

मिथुनः आज आप समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। किसी भी काम को करने से पहले आपको अपने बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

कर्कः आज आपका क्रोध आपके बनते हुए काम को बिगाड़ सकता है इसलिए आपको अपने क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

सिंहः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ अपनी आमदनी बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान देंगे। इससे आपको लाभ मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। दिनमान लव लाइफ के लिए अच्छा है।

कन्याः आज आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आएगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुलाः तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी भरा रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक चिंता भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

वृश्चिकः आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। एक से अधिक काम आपका ध्यान भटकाएंगे जिससे एक काम को भी ठीक से करने में सफलता मिलना मुश्किल हो जाएगा। काफी प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्यभार रहेगा।

धनुः आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को परिवार वालों के साथ घर में मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। इससे आपके रिश्तों में और भी मधुरता बढ़ेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज विद्यार्थियों में प्रतियोगिता के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।

मकरः आज के दिन आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. किसी से बहस बाजी करने से बचें। अधिकारी आपके काम और व्यवहार से प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। लोगों की राय ध्यान से सुनें।

कुंभः आज का दिन आपके लिए सामान्यतः सफल रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। इससे आप अंदर से खुशी महसूस करेंगे। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल बहलाएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीनः आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। बेवजह किसी के साथ उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपने ख़र्चों के बारे में सोच विचार में डूबे रह सकते हैं।

 

General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

8 hours ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

8 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago