Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 April 2023: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 22 अप्रैल 2023 है। आइए जानते हैं कि न्याय के देवता शनिदेव के दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशा– सूर्य, बुध, चंद्रमा और राहु मेष राशि में हैं और इसका अत्यंत खराब योग बना हुआ है। चंद्रमा उच्च होकर स्वग्रही शुक्र मालव्ययी योज बना रहे हैं।  मंगल मिथुन राशि में, केतु तुला राशि हैं, जबकि शनि कुंभ राशि में गोचर चल रहे हैं। ग्रहों की दशा अत्यंत खराब है। राहु के साथ गुरु, बुध और सूर्य संक्रमण कर रहे हैं, जो अशुभता बढ़ाने वाला है।

मेष : शुक्र चंद्र की युति भावुकता देगी। जल या अग्नि से बचाव करें। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभः विरोधी परास्त होगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

मिथुनः धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी हो सकती है। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हंै। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों।

कर्कः चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंहः आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कन्याः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

तुलाः शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रायस फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टदायी हो सकती है।

वृश्चिकः विरोधी सक्रिय रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनुः स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मकरः संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभः आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीनः पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here