दिल्लीः आज 20 अप्रैल है और साल का पहला सूर्यग्रहण पड़ा है। आपको बता दें कि इस साल दो सूर्य ग्रहण रहेंगे। पहला सूर्य ग्रहण आज यानी गुरुवार को है, जबकि सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को रहेगा। सूर्य ग्रहण की घटना एक खगोलीय घटना है।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक आज के सूर्य ग्रहण पर 19 वर्ष बाद ऐसा योग बन रहा है, जिसमें दो अशुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण 03 राशि क़ो नुकसान और 04 राशि क़ो फायदा हो सकता है। यह ग्रहण मेष राशि मे अश्विनी नक्षत्र पर लग रहा है मंगल के मिथुन मे बुध मेष मे होने से अशुभ योग बन रहे हैं। ग्रहण का स्पर्शकाल, पुण्यकाल, मोक्ष काल क्या रहेगा और क्या होगा राशियों पर इसका असर। आपको बता दें कि आज का सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही सूतक काल रहेगा।
सूर्यग्राण का समय…
समय :- यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा।
स्पर्श काल, पुण्य काल और मोक्ष काल की कुल अवधि :- इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है।
सूतक काल :-यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। जहां दिखाई देगा वहां सूतक काल मान्य है।
नकारात्मक प्रभाव :- मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
सकारात्मक प्रभाव :- वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहणः यह ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा l
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाई बताई गई है। इस ग्रहण के प्रभाव से आग की घटनाएं, उपद्रव तथा भौगोलिक एवं राजनीतिक घटनाक्रम होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसीलिए इस समय के दौरान अधिक सावधानी रखने की जरूरत होती है।
अगर आप भी सूर्य ग्रहण प्रभाव से बचना चाहते हैं तो भूलकर भी ये काम ना करें…
वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…
मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…
दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…
दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…
नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…
दिल्ली: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…