Subscribe for notification
ट्रेंड्स

शक्ति के बिना भगवान शिव भी शव हैंः डॉ. भागवत

जबलपुरः शक्ति आवश्यक है। शक्ति के बिना भगवान शिव भी शव है, लेकिन हमारी शक्ति दुर्बलों की रक्षा करेंगी। ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भजबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा है कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र, हिंदू संस्कृति है। भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है और हमें बनना ही है। आज हम ही क्या, सारी दुनिया कह रही, भारत होने वाली महाशक्ति है। शक्ति के बिना भगवान शिव भी शव हैं। लेकिन, हमारी शक्ति दुर्बलों की रक्षा करेगी।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार अपने जीवन के तरीके को खड़ा करो, हम किसी को जीतेंगे नहीं, बदलेंगे नहीं। संतों के उपदेशों को ग्रहण करते हुए हम सब धर्म के मार्ग पर चलें, तब यह संभव है। श्यामदेवाचार्य जैसी हस्तियां जाने के बाद भी पार्थिव रूप में हमारे साथ रहती हैं।

संघ प्रमुख ने ब्रह्मलीन जगतगुरु श्यामादेवाचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पहुंचे। नरसिंह मंदिर में उन्होंने श्यामादेवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां 12 अप्रैल से कार्यक्रम चल रहे हैं। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आना था, लेकिन वे नहीं आ सके। संघ प्रमुख सोमवार देर रात बुरहानपुर से जबलपुर पहुंचे।

डॉ. भागवत ने कहा कि भारत वर्ष पहले भी था आज भी है, बाद में भी रहेगा। हर राष्ट्र बनने का प्रयोजन पूरा करने के बाद देश अंतर्ध्यान हो जाते हैं, पर भारत का प्रयोजन खत्म नहीं हुआ है। मनुष्य सबसे दुर्बल है, लेकिन भगवान ने उसे बुद्धि दी, इसलिए वह सब प्राणियों का राजा है। मनुष्य सोचता है कि सब मिलकर रहें। मनुष्य ने समूह बनाए, जिन्हें कबीले कहा गया। कबीले लड़ते थे, रक्तपात होता था, इसलिए राजा बना दिया गया।

उन्होंने कहा कि वैभव के शिखर पर जाकर भी संतोष नहीं मिला तो अंदर देखना शुरू किया। अंततः वो मिला जिसे सत्य और अनंत आनंद कहते हैं। यह ज्ञान मिला कि सब उसकी चराचर रचना है। इसलिए कोई अलग नहीं है। संतों ने सोचा कि यह जो हमें मिला, सबको मिलना चाहिए। तब उन्होंने धर्म की कल्पना धारण की, इसलिए इसे धर्म कहा। हर 4 साल के बाद भारत में ऐसी कई परम्पराएं आती हैं और वे कहते हैं कि ये सभी परम्पराएं भारत में संरक्षित हैं।

संघ प्रमुख ने कहा कि भौतिक बल गठन कर मनुष्य सुखी नहीं रह सकता है। सबमें हम, हममें सब, यह धारणा धर्म है। आज भी ऐसी विभूतियां जो इस धर्म का पालन करते हैं। संत देवता का अवतार हैं। भारत वर्ष का हर आदमी, पूरा जीवन उस प्रकार बनाने के लिए प्रयास जरूर करता है। कितना भी गरीब हो, वह कहता है कि वहां जाना है। वहां कुछ काम नहीं आएगा। इसलिए भजन करो। हम में यह भाव है। किसी अन्य देश, धर्म में नहीं। संत सेवा नहीं करेंगे, तो हम मनुष्यता से वंचित हो जाएंगे।

डॉ. मोहन भागवत ने एक बार फिर कहा कि मिशनरियों का बोलबाला है, लेकिन चेन्नई में 4 राज्यों ने समीक्षा की तो उजागर हुआ कि सबसे ज्यादा सेवा हमारे संत करते हैं। गूढ़ बातों को सामान्य शब्दों में संत समझते हैं। इनके होने पर दुनिया का अस्तित्व बना हुआ है। चंद्रमा समान शीतल, लेकिन कलंकित नहीं। सूर्य के समान अलोकदाता किंतु प्रचंड नहीं

General Desk

Recent Posts

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

12 hours ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

13 hours ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

2 days ago

वक्फ को नियंत्रित करना नहीं, इसे प्रबंधित करने वाले कानून के दायरे में काम करें, बस इनता चाहती है सरकारः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित…

2 days ago

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बना वक्फ बिल, लागू होने की तारीख तय करेगी केंद्र सरकार

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः संसद से पारित हुए वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है। राष्ट्रपति…

3 days ago

क्या है वक्फ संशोधन बिल, क्या सुप्रीम कोर्ट इसे पलट सकता है, पढ़िये ऐसा मामलों में शीर्ष अदालत के अब तक के फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले…

3 days ago