Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातक आज रखें अपनी वाणी पर नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal 17 April 2023: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 17 अप्रैल 2023 है। आइए जानते हैं कि न्याय के देवता शनिदेव के दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों के ग्रहों की स्थिति और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ग्रहों की दशा– सूर्य, बुध, राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में तथा मंगल मिथुन राशि में हैं। वहीं , केतु तुला राशि में, चंद्रमा और शनि विषयोग बना करके कुंभ राशि में हैं, जबकि गुरु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेषः  आज मित्रों के साथ आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आप भी मित्रों पर पैसा खर्च करेंगे। नई दोस्ती के कारण भविष्य में लाभ भी हो सकता है। संतान से भी लाभ होगा। बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सरकारी काम में कामयाबी मिलेगी।

वृषभः प्रमोशन के समाचार मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। नए काम का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे काम पूरे कर सकेंगे। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुनः आप का दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है। मानसिक रूप से चिंता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। धन ज्यादा खर्च हो सकता है। संतान के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधानी बरतें।

कर्कः आज सावधानीपूर्वक बर्ताव करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। गुस्से को नियंत्रण में रखें। अधिक खर्च की भी संभावना है। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता से आपको मन की शांति मिलेगी।

सिंहः आज का दिन फलदायी है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर में किसी के सेहत की चिंता आपको होगी। मित्रों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है।

कन्याः आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं मान-सम्मान भी मिलेगा। महिलाओं के मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

तुलाः पढ़ाई में बाधा आ सकती है। नए काम की शुरुआत ना करें। विवाद में नौकरीपेशा लोगों को आज केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। काम पूरा करने के लिए वरिष्ठों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि दिन ठीक है।

वृश्चिकः आज के दिन आप अज्ञात भय का अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पिता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन आदि की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें। कारोबार में भी आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा।

धनुः नए काम शुरू कर सकेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगा। छोटी यात्रा कर सकते हैं। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। व्यापार में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मकरः वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकाल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आंखों की पीड़ा हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। छात्रों को अध्ययन में अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभः आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। दूसरी तरफ आज आपकी चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी बनी रहेगी। धन की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता से पूरा दिन व्यतीत होगा।

मीनः आज आपका मन विचलित रहेगा। आपके द्वारा किसी जरूरी काम में रकम खर्च करने की संभावना है। कानूनी मामलों में आपको सावधान रहना पड़ेगा। वाणी पर अंकुश नहीं रखेंगे तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक उलझन दूर होगी।

General Desk

Recent Posts

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

2 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

2 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

2 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

3 days ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

3 days ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

3 days ago