Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
कौन है नंदिनी गुप्ता, जिन्होंने जीता है मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: मनोरंजन

कौन है नंदिनी गुप्ता, जिन्होंने जीता है मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब

मुंबईः राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली की श्रेया पूंजा को पछाड़ कर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई में बीती रात आयोजित भव्य समारोह में नंदिनी को मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज पहनाया गया। वहीं  दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप बनीं, तो वहीं मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं।

नंदिन ने जब से मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताफ जीता है, तब से उनके बारे में लोग अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोई उनके नाम से स्क्रॉल कर रहा है और उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। बता दें, कि नंदिनी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाली ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं नंदिनी गुप्ता।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता राजस्थान में कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त की है। मिस इंडिया संगठन के अनुसार, नंदिनी के जीवन में रतन टाटा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। नंदिनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “रतना टाटा ने मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और चैरिटी के लिए अधिकांश हिस्सा दान में देते हैं। लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और वो हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।” रतना टाटा के अलावा नंदिनी को प्रियंका चोपड़ा भी काफी प्रभावित करती हैं। मिस इंडिया का कहना है कि प्रियंका एक ब्यूटी क्वीन हैं, जो उन्हें उनकी असंख्य उपलब्धियों के कारण प्रेरित करती हैं।

जीत के बाद मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने नंदिनी की जीत के क्षण की एक तस्वीर साझा की, जिसमें कैप्शन दिया गया, “दुनिया – यह यहां है! नंदिनी गुपरा ने हमारे मंच पर विजय प्राप्त की है और अपने मैगनेटिज्म, चार्म, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है! हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड के मंच पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते! हमें आपकी यात्रा पर और ताज हासिल करने के लिए आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है। आप हमेशा चमकती रहें! देवियों और सज्जनों, अपनी नई क्वीन, नंदिनी गुप्ता, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का स्वागत करें।

आपको बता दें कि  नंदिनी ने सौंदर्य प्रतियोगिता का 59वां संस्करण जीत लिया। इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शामिल हुईं। मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया। सभी ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश आउटफिट्स कैरी किए। भूमि का ग्लैमरस अंदाज हर किसी का ध्यान खींचता दिखा।

वहीं नंदिनी ने अपने स्पेशल दिन के लिए ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन को चुना। मैचिंग हील्स, खुले वेवी बाल और शिमरी मेकअप के साथ उनकी स्माइल ने लुक को पूरा किया।

 

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

9 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

1 day ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago