Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातक नए कार्य की न करें शुरुआत, वाणि पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal 14 April 2023: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 14 अप्रैल 2023 है। आइए जानते हैं कि भगवान भास्कर का दिन यानी रविवार सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ।

ग्रहों की दशा- बुध और राहु मेष राशि में, स्वग्रही शुक्र वृषभ राशि में तथा मंगल मिथुन राशि में हैं। वहीं, केतु तुला राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में। गुरु तथा सूर्य मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेषः किसी भी विवादों में ना पड़ें। कारोबार में आज साथी के साथ वाणी संयमित रखें। आज भाग्य साथ नहीं देगा। किसी नई वित्तीय योजना का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में शीघ्र सफलता भी नहीं मिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा।

वृषभः आज आप भावुक रहेंगे। आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। शारीरिक सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। मन से खुश रहने का प्रयास करें। आज नए काम शुरू करने से बचें। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुनः आज आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहने वाले हैं। मनोरंजक कामों में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आज का दिन उल्लास से भरपूर रहेगा। अपने प्रिय के साथ समय गुजारने के लिए आज आप पूरी कोशिश करेंगे।

कर्कः कारोबार स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। विरोधियों को लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है।

सिंहः फिर भी गुस्से पर संयम रखें। पेट से तकलीफ हो सकती है। परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है। मानसिक रूप से अप्रसन्नता रहेगी। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।

कन्याः आज शारीरिक कमजोरी रहेगी। चिंता से काम में मन नहीं लगेगा। धन हानि होने की आशंका है। काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। संतान के विषय में चिंता होगी। आज का दिन शांति के साथ गुजारे।

तुलाः नए काम की शुरुआत करना आज शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। किसी बात की चिंता रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा।

वृश्चिकः परिजनों के साथ मतभेद की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा। काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। काम का भार अधिक रहेगा। दोपहर के बाद किसी बात की प्रसन्नता मिल सकती है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।

धनुः आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आज किस्मत आपका साथ देगा और आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित बने रहेंगे। प्रत्येक काम में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा।

मकरः आज वाणी पर संयम रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है। मन में चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता में रुचि लेने से आपका मन शांत रहेगा। दोपहर के बाद नई स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। कोई आपसे प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

कुंभः आज का दिन लाभदायक है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। उसके फलस्वरूप मान प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। विवाह योग्य युवाओं को अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग हैं। करीबी लोगों के साथ मुलाकात करके काफी अच्छा महसूस करेंगे। दोपहर के बाद घर में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत का पाया कमजोर रहेगा।

मीनः आपके विचारों में आज दृढ़ता नहीं होगी। कारोबार में भागीदारी के काम में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा हो सकेगा। हालांकि काम का अतिरिक्त बोझ आपके पास रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सुख-शांति रहेगी। पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

General Desk

Recent Posts

रूसी हथियारों का बाजार हथिया रहा भारत, सस्ता कर्ज और लंबे समय तक के लिए दे रहा है कर्ज, ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में भेजे डिप्लोमैट

दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…

14 hours ago

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

4 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

4 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

4 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 days ago