Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 14 April: क्लास में सबसे पीछे बैठते थे, पहला चुनाव भी हार गए थे डॉ. अंबेडकर - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 14 April: क्लास में सबसे पीछे बैठते थे, पहला चुनाव भी हार गए थे डॉ. अंबेडकर

दिल्लीः भारत नया-नया आजाद हुआ मुल्क था और लोकतंत्र को अपनाकर पहले चुनावी उत्सव की तैयारियों में लगा था। तमाम संदेह और आशंकाओं के बावजूद देश के लिए ये गौरव का पल था। फरवरी 1952 में चुनाव संपन्न हुए। नतीजे आए और कांग्रेस चुनाव जीत गई। नतीजों में चौंकाने वाली बात ये थी कि लोकतंत्र की आत्मा यानी संविधान को लिखने वाला नेता खुद अपना पहला चुनाव हार गया था। हम बात कर रहे हैं संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की।

14 भाइयों में सबसे छोटे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म आज ही के दिन 1891 में इंदौर के पास छोटे से कस्बे महू में हुआ था। दलित परिवार में जन्म होने की वजह से उन्हें बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा। अंबेडकर को स्कूल में सबसे आखिरी पंक्ति में बैठना पड़ता था। पढ़ाई में बचपन से ही अच्छे अंबेडकर मुंबई के गवर्नमेंट हाईस्कूल के पहले दलित छात्र थे।
डॉ. अंबेडकर ने 5 फरवरी 1951 को संसद में हिन्दू कोड बिल पेश किया। इसमें महिलाओं को पारिवारिक संपत्ति में अधिकार, तलाक का अधिकार, बहु विवाह पर रोक, विधवा विवाह को मान्यता जैसी बातों को हिन्दू कोड बिल में लाने की तैयारी थी। बिल संसद में पेश हुआ तो हंगामा शुरू हो गया। संसद में 3 दिन तक बहस चली।

विरोध करने वालों का तर्क था कि सिर्फ हिन्दुओं के लिए कानून क्यों लाया जा रहा है। इस कानून को सभी धर्मों पर लागू किया जाना चाहिए। बिल का विरोध बढ़ता जा रहा था। देशभर में बिल के विरोध में प्रदर्शन होने लगे। विरोध के चलते बिल उस समय पास नहीं हो सका। बाद में अंबेडकर ने हिंदू कोड बिल समेत अन्य मुद्दों को लेकर कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। देश के शोषितों और वंचितों की ये आवाज 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हमेशा के लिए शांत हो गई। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अब्राहम लिंकन की हत्याः Democracy is government of the people, for the people, and by the people. सामाजिक विज्ञान की किताब में लोकतंत्र की ये परिभाषा तो आपने जरूर पढ़ी होगी। इस परिभाषा को देने वाले अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर आज ही के दिन जानलेवा हमला हुआ था। राष्ट्रपति वॉशिंगटन के फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे। गोली मारने वाला जॉन वाइक्स बूथ पेशेवर नाट्यकर्मी था। रात सवा दस बजे मौका देखकर जॉन ने लिंकन को सिर पर पीछे से गोली मार दी। लिंकन को अस्पताल ले जाया गया, जहां अगली सुबह यानी 15 अप्रैल को उनका निधन हो गया। लिंकन को गोली मारने वाले जॉन वाइक्स बूथ को दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने मुठभेड़ में मार गिराया।

अब्राहम लिंकन का जन्म अमेरिका के केंटकी में हुआ था। लिंकन 9 साल के थे, तभी उनकी मां की भी मृत्यु हो गई। मार्च 1830 में वो अपने परिवार के साथ मैकॉन काउंटी में रहने चले गए। वे यहां मजदूरी का काम करने लगे। लिंकन को दो बार सीनेट के चुनावों में हार भी मिली। 4 मार्च 1861 को वे अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधनः आज ही के दिन 1962 में ‘आधुनिक भारत के विश्वकर्मा’ नाम से विख्यात मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन हो गया था। इनके जन्मदिन 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने पानी रोकने वाले ऑटोमेटिक फ़्लडगेट का डिजाइन तैयार कर पेंटेंट कराया था, जो 1903 में पहली बार पुणे के खड़कवासला जलाशय में इस्तेमाल किया गया। उन्हें कृष्णराज सागर बांध के निर्माण का मुख्य स्तंभ भी माना जाता है। उन्होंने हैदराबाद शहर को बाढ़ से बचाने का सिस्टम भी दिया था। 1955 में विश्वेश्वरैया को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

कोलकाता और ढाका के बीच रेल सेवा की शुरुआतः स्वतंत्र बांग्लादेश बनने के बाद पहली बार 14 अप्रैल 2008 को भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा शुरू हुई। हालांकि 1965 तक ढाका और कोलकाता के बीच रेल संपर्क था, लेकिन 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था। भारत-बांग्लादेश के बीच बंधन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी किया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 14 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1659 : औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
1736 : तस्कर एंड्रयू विल्सन के निष्पादन के बाद एडिनबर्ग में निजी दंगे हुए, जब शहर के गार्ड कप्तान जॉन पोर्टियस ने अपने लोगों को भीड़ पर आग लगाने का आदेश दिया। पोर्टरी को बाद में गिरफ्तार किया गया।
1775 : पहली बीजावृत्तिवादी संगठन का आयोजन फिलाडेल्फिया, अमेरिका में हुआ।
1834 : व्हिग पार्टी को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर हेनरी क्ले द्वारा नामित किया गया।
1849 : 1848 के हंगरियन क्रांति: हंगरियन क्रांतिकारी संसद डेब्रेसेन में स्वतंत्रता से हाब्सबर्ग साम्राज्य की घोषणा किया।
1865 : अब्राहम लिंकन की हत्या: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन गोली मार दी गई।
1871 : कनाडा ने डॉलर, सेंट, और मिल्स के रूप में मुद्रा का संप्रदाय निर्धारित किया।
1872 : सैन फ्रांसिस्को बार एसोसिएशन का आयोजन किया गया।
1891 : भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ।
1900 : पेरिस विश्व प्रदर्शनी खुली।
1912: ब्रिटेन के साउथैम्पटन से अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए अपनी पहली यात्रा पर निकला यात्री पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराकर डूब गया।
1916 : इंपीरियल जर्मन सेना ने उत्तरी तट पर हमले से बचाने के लिए ने तटीय रक्षा के उच्चायुक्त की स्थापना की।
1919: हिन्दी फिल्मों की मशहूर गायिका शमशाद बेगम का जन्म।
1922: प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खां का जन्म।
1944 : मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज में विस्फोट हुआ, 1200 से अधिक लोगों की मौत।
1954 : ऐशूरिन बेवन ने ब्रिटिश लेबर पार्टी के “छाया कैबिनेट” से इस्तीफा दिया।
1958: सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।
1962 : भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंत्रक एम.विश्वेश्वरैया का निधन।
1962- अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर जानलेवा हमला हुआ था। राष्ट्रपति वॉशिंगटन के फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे। गोली मारने वाला जॉन वाइक्स बूथ पेशेवर नाट्यकर्मी था। रात सवा दस बजे मौका देखकर जॉन ने लिंकन को सिर पर पीछे से गोली मार दी। लिंकन को अस्पताल ले जाया गया, जहां अगली सुबह यानी 15 अप्रैल को उनका निधन हो गया।
1963: हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का निधन।
1980 : आयरन मेडेन का पहला आत्म-शीर्षक एल्बम आयरन मेडेन प्रकाशित किया गया।
1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।
1981 : पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।
1995: भारत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया। इसी के साथ भारत चौथी बार एशिया कप का चैंपियन बना।
1999 : मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
2000 : रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
2003 : इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
2005 : भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
2006 : चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
2008: भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।
2010: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 123 लोगों की जान गई।
2010 : चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।
2013 : सोमालिया के मोगादिशु में आतंकवादी हमले में 20 मरे।
2014: इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

9 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago