Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 April 2023: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 10 अप्रैल 2023 है। आइए जानते हैं कि भगवान भास्कर का दिन यानी रविवार सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना। किस राशि के जातक करेंगे मौज-मस्ती और किन राशियों के जातकों को मायूसी लगेगी हाथ।

ग्रहों की दशा- मेष राशि में बुध और राहु है। वहीं, चंद्रामा वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में हैं, जबकि सूर्य तथा गुरु मीन राशि में हैं।

मेष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुके हुए कार्य में गति आएगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वृषभः पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहन से तनाव मिल सकता है।

मिथुनः जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।

कर्कः जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गलत निर्णय से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंहः शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्याः आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुलाः आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिकः व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

धनुः स्वास्थ्य में सुधार होगा। विरोधी या प्रियजन से कष्ट मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। लेन-देन के मामलों में कष्ट मिल सकता है।

मकरः रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभः जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीनः महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here