Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 09 April: 12 साल पहल अन्ना हजारे ने तोड़ा था अनशन, भ्रष्टाचार के लिए दिल्ली में कर रहे थे आमरण अनशन

दिल्लीः आज ही के दिन 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार दिन से चल रहा अपना आमरण अनशन तोड़ा था। अन्ना भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि सरकार लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाए। सरकार ने उनकी मांग मानते हुए अनशन के पांचवे दिन यानी 9 अप्रैल को इसके लिए अधिसूचना जारी की, जिसके बाद अन्ना ने एक छोटी बच्ची के हाथों नींबू पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा।

अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त तक लोकपाल विधेयक पास नहीं किया जाता है, तो अगले दिन से वह एक बार फिर आंदोलन शुरू करेंगे। 15 अगस्त तक विधेयक पास नहीं हुआ और 16 अगस्त को अन्ना दोबारा अनशन पर बैठे। इसके बाद देशभर में अन्ना के समर्थन में आंदोलन शुरू हो गए। आखिरकार सरकार को आनन-फानन में इस बिल को लोकसभा में लाना पड़ा। लोकसभा में बिल पास होने के बाद अन्ना का आंदोलन खत्म हुआ।

अन्ना के आंदोलन को किरण बेदी, कुमार विश्वास, अनुपम खेर, जनरल वीके सिंह, योगेंद्र यादव जैसी हस्तियों ने समर्थन दिया। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, शाजिया इल्मी जैसे कई लोग इस आंदोलन के बाद हीरो बन गए। अन्ना अपने आंदोलन को राजनीतिक लोगों से दूर रखते थे। अन्ना के साथ इस आंदोलन में शामिल कई लोग इसी आंदोलन से नेता बन गए। इन लोगों ने मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई। केजरीवाल इसके संयोजक बने, लेकिन ये पार्टी जल्द ही बिखर गई। इससे जुड़े कई लोग दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए तो कुछ ने राजनीति से किनारा कर लिया, लेकिन पूरे आंदोलन से सबसे ज्यादा फायदा केजरीवाल को हुआ। इस आंदोलन से नेता बने केजरीवाल तीन बार से दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।

प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से शादी कीः ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स ने 2005 में कैमिला पार्कर बोल्स से शादी की। शादी में इस जोड़े का 20 हजार से ज्यादा लोगों ने स्वागत किया। शादी समारोह में शाही परिवार और उनके दोस्तों समेत करीब 800 लोग शामिल हुए थे। प्रिंस चार्ल्स की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले 1981 में उन्होंने लेडी डायना से शादी की थी। डायना से उनके दो बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी हैं।

भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू हुआः 1965 में आज ही के दिन गुजरात के कच्छ में पाकिस्तानी सेना ने हमला बोल दिया था। पाकिस्तान ने इसे ऑपरेशन ‘डेजर्ट हॉक’ नाम दिया था। करीब 5 महीने चले इस युद्ध में भारत का पलड़ा भारी रहा। इस युद्ध का अंत संयुक्त राष्ट्र की ओर से युद्ध विराम की घोषणा के बाद 23 सितंबर 1965 को हुआ। जनवरी 1966 को हुए ताशकंद समझौते के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे से जीते हुए इलाके वापस लौटा दिए।

इराक में सद्दाम युग का अंतः 09 अप्रैल 2003 को बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम हुसैन की मूर्ति को गिरा दिया गया था। ये इराक में सद्दाम की तानाशाही के खात्मे का प्रतीक थी। सद्दाम की इस मूर्ति को लोगों ने पहले हथौड़े से मारकर, फिर गले में फांसी डालकर गिराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद अमेरिकी सेना ने सैनिक वाहन की मदद से इस मूर्ति को गिराया। सद्दाम के तख्तापलट के बाद इराक पर अमेरिका का नियंत्रण हो गया। हालांकि, अमेरिका सद्दाम को उस वक्त तक पकड़ नहीं पाया था। आइए एक नजर डालते हैं 09 अप्रैल को देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1667: पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669: मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1756 : बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन।
1838 : लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860: पहली बार मनुष्य की आवाज रिकॉर्ड की गई।
1893: हिंदी साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ।
1948: अभिनेत्री जया बच्चन का मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्म हुआ। गुड्डी, कोरा कागज, जंजीर, अभिमान, चुपके-चुपके, मिली और शोले जैसी फिल्मों में काम करने वाली जया राज्यसभा सांसद हैं।
1953 : वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म की प्रदर्शित।
1965: गुजरात के कच्छ में पाकिस्तानी सेना ने हमला बोल दिया था
1972 : सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1988: अभिनेत्री स्वरा भास्कर का दिल्ली में जन्म हुआ। स्वरा तनु वेड्स मनु, रांझणा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
1988 : अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
2001: अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का अधिग्रहण किया। इसके साथ ही अमेरिकी एयरलाइंस दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।
2002 : बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भाग लेने की छूट मिली।
2003: बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम हुसैन की मूर्ति को गिरा दिया गया था
2004 : पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005: ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर बोल्स से शादी की।
2009: कटी पतंग, अमर-प्रेम और आराधना जैसी 40 से ज्यादा हिंदी और बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर शक्ति सामंत का निधन हुआ।
2010: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।

 

General Desk

Recent Posts

रूसी हथियारों का बाजार हथिया रहा भारत, सस्ता कर्ज और लंबे समय तक के लिए दे रहा है कर्ज, ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में भेजे डिप्लोमैट

दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…

18 hours ago

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

18 hours ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

4 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

4 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

4 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 days ago