Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 08 April: मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, 1857 में फूंका अंग्रेजों के खिलाफ भगावत का बिगुल - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 08 April: मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, 1857 में फूंका अंग्रेजों के खिलाफ भगावत का बिगुल

दिल्लीः आज के ही दिन 1929 में दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में वायसराय ‘पब्लिक सेफ्टी बिल’ पेश कर रहे थे। दर्शक दीर्घा खचाखच भरी थी। जैसे ही असेंबली में बिल पेश किया गया, सदन में एक जोरदार धमाका हुआ और  दो लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगते हुए सदन के बीच में बम फेंका था।

ये बम शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने फेंके थे। बम फेंकते समय इस बात का भी ध्यान रखा गया कि इससे किसी की जान का नुकसान न हो। जैसे ही बम फटा, जोर की आवाज हुई और असेंबली हॉल में अंधेरा छा गया। पूरे भवन में अफरातफरी मच गई। घबराए लोगों ने बाहर भागना शुरू कर दिया।

हालांकि, बम फेंकने वाले दोनों क्रांतिकारी वहीं खड़े रहे। इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्होंने कुछ पर्चे भी सदन में फेंके। इनमें लिखा था- “बहरे कानों को सुनाने के लिए धमाकों की जरूरत पड़ती है।” दोनों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस कारनामे के बाद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त भारतीय युवाओं के हीरो बन गए।

क्रांतिकारी ‘पब्लिक सेफ्टी बिल’ और ‘ट्रेड डिस्प्यूट्स बिल’ का विरोध कर रहे थे। ‘ट्रेड डिस्प्यूट बिल’ पहले ही पास किया जा चुका था, जिसमें मजदूरों द्वारा की जाने वाली हर तरह की हड़ताल पर पाबंदी लगा दी गई थी। ‘पब्लिक सेफ्टी बिल’ में सरकार को संदिग्धों पर बिना मुकदमा चलाए हिरासत में रखने का अधिकार दिया जाना था। दोनों बिल का मकसद अंग्रेजी सरकार के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाना था।

भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त असेंबली बम कांड में दोषी पाए गए। इसमें दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और बटुकेश्वर दत्त को काला पानी जेल भेज दिया गया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को सांडर्स की हत्या का भी दोषी माना गया। 7 अक्टूबर 1930 को फैसला आया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 24 मार्च 1931 के दिन फांसी पर लटकाया जाए, लेकिन जनता के गुस्से से डरी अंग्रेज सरकार ने 23-24 मार्च की आधी रात में ही इन वीरों को फांसी दे दी।

6 दिन की बातचीत के बाद नेहरू-लियाकत समझौता
1947 में भारत से अलग होकर पाकिस्तान बना। इसके बाद दोनों देशों के लोगों का विस्थापन चलता रहा। दोनों देशों के अल्पसंख्यकों के मन में कई सवाल थे। अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने और भविष्य में होने वाले युद्ध की आशंका को खत्म करने के लिए 1950 में आज ही के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच एक समझौता हुआ।

इसे नेहरू-लियाकत समझौता या दिल्ली पैक्ट के नाम से जाना जाता है। छह दिन चली बातचीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली खान ने समझौते पर साइन किए थे।

इसके बाद ही दोनों देशों ने अपने-अपने देश में अल्पसंख्यक आयोग बनाए। समझौते के वक्त ही इसका विरोध भी हुआ। विरोध में नेहरू सरकार के उद्योग मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस्तीफा दे दिया। हिंदू महासभा के नेता मुखर्जी ने पैक्ट को मुस्लिम तुष्टीकरण करने वाला बताया था।

मंगल पांडेय को फांसी दी गई
8 अप्रैल 1857 को मंगल पांडेय को फांसी दी गई थी। वह ब्रिटिश भारत की बैरकपुर रेजिमेंट के सिपाही थे। 1857 के संग्राम में मंगल पांडेय और उनके साथियों की बगावत का अहम रोल था। उन्हें अंग्रेजी अफसरों पर गोली चलाने, हमला करने और हत्या करने का दोषी ठहराया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 08 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1801..रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत।
1820: दुनिया की सबसे मशहूर मूर्तियों में से एक वीनस डि मेलो की खोज हुई थी। इसे ग्रीस में एजिम सागर के पास खोजा गया था।
1831..प्रसिद्व समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।
1857..1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई।
1859: जर्मन फिलॉस्फर एडमंड हुसेरेल का जन्म हुआ। उन्हें फिनॉमलॉजी का जनक माना जाता है।
1894..प्रसिद्व बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता ‘अब कोलकाता’ में निधन।
1912..नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़त के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
1929..भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके।
1938: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ। अन्नान संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव थे।
1947..अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का 83 वर्ष की उम्र में निधन।
1950.. भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से किया गया था।
1961..ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत।
1965.. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1973..स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
2005: पोप जॉन पॉल द्वितीय के निधन के छह दिन बाद 8 अप्रैल 2005 को वेटिकन में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसमें दुनियाभर के 200 से ज्यादा नेता और लाखों लोग शामिल हुए थे।
2013..सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत और 50 हजार लोग विस्थापित।
2013..ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन। वह ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।
2015.. भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

5 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

6 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

6 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

6 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

7 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

7 days ago