दिल्ली-हवाई सफर के दौरान नशेड़ी यात्रियों की करतूत की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है। अब ताजा घटना इंडिगो के उड़ान की है। इंडिगो उड़ान पर सवार एक 40 वर्षीय यात्री ने नशे की हालत में विमान के आपातकालीन दरवाजे के फ्लैप को खोलने की कोशिश की। हालांकि विमान के क्रू मेंबर ने उसे धर दबोचा। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजकर 56 मिनट पर हुई। यात्री को बेंगलुरु में सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।
इंडिगो एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 308 में सफर कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को खोलने की कोशिश की। ऐसा करने पर बोर्ड पर चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित चेतावनी दी। आगे बताया कि एयरलाइंस को सुरक्षित लैंड किया गया और आरोपी को बेंगलुरु पहुंचने पर सीआईएसएफ को सौंप दिया।
बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…
मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…
रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः संसद से पारित हुए वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है। राष्ट्रपति…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले…