Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 06 April: चंद्रशेखर के प्रधानमंत्री बनने की कहानी, जिन्होंने आज के ही दिन दिया इस्तीफा - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 06 April: चंद्रशेखर के प्रधानमंत्री बनने की कहानी, जिन्होंने आज के ही दिन दिया इस्तीफा

दिल्लीः आज 06 अप्रैल है और आज ही के दिन यानी 06 मार्च 1991 को देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस ने राजीव गांधी के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ 400 से अधिक सीटें जीतीं, लेकिन 1989 के चुनाव में बाजी पलट गई। बोफोर्स के शोर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी बहुमत से दूर रह गई। जनता दल के विश्‍वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री बने। उन्हें बीजेपी और वाम दलों का समर्थन था।

एक साल भी नहीं बीता था कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर रथयात्रा निकाल रहे लालकृष्ण आडवाणी को बिहार में जनता दल के मुख्यमंत्री लालू यादव ने गिरफ्तार करवा दिया। इसके बाद भाजपा ने वीपी सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया। अल्पमत में आई वीपी सिंह सरकार गिर गई।

वीपी सिंह की ही पार्टी के चंद्रशेखर 64 सांसदों के साथ जनता दल से अलग हो गए। उन्होंने समाजवादी जनता पार्टी बनाई। जिस कांग्रेस का विरोध करके जनता दल सत्ता में आया था, उसी के समर्थन से चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बन गए। लेकिन ये सरकार भी ज्यादा दिन नहीं चली। महज तीन महीने बीते थे कि कांग्रेस ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया। कांग्रेस का आरोप था कि सरकार उनके नेता राजीव गांधी की जासूसी करवा रही है। अल्पमत में आने के बाद चंद्रशेखर को 6 मार्च 1991 को इस्तीफा देना पड़ा।

इसके बाद नए सिरे से चुनाव हुए। जून 1991 में एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में आई। पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। राव के शपथ ग्रहण के पहले 21 जून 1991 तक चंद्रशेखर कार्यवाहक पीएम के रूप में काम करते रहे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव के किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान समाजवादी आंदोलन से जुड़े थे।

फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड की स्थापनाः आज ही के दिन 1902 में स्पेन में एक क्लब शुरू किया गया। नाम था मैड्रिड। 1920 में इस क्लब से वहां के राजा किंग अल्फांसो जुड़े। इसके बाद इसका नाम बदलकर रियल मैड्रिड हो गया। दरअसल, स्पैनिश भाषा में रियाल का मतलब होता रॉयल यानी शाही। आज की तारीख में यह क्लब कमाई के मामले में दुनिया के सबसे रईस क्लबों में शामिल है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1508 : बाबर के बेटे हुमायूं का अफगानिस्तान के काबुल में जन्म।
1712 : न्यूयॉर्क शहर में दास विद्रोह शुरू हुआ।
1714 : रास्तट की शांति – फ्रांसीसी सम्राट चार्ल्स सहावा हैब्सबर्ग ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1836 : अलामो की लड़ाई समाप्त हुई, 182 टेक्सन आबादकार सैनिकों के लगभग 5,000 मैक्सिकन सैनिकों के साथ संघर्ष में निधन हो गया।
1886 : नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1900 : वेस्ट वर्जीनिया, यू.एस.ए. में हुए एक कोयला खान विस्फोट में 50 खनिक मारे गए।
1902 : स्पेन में मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई।
1902 : रियल मैड्रिड सी.एफ. फुटबॉल क्लब के रूप में स्थापित हुआ।
1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले। गांधी जी का ये शांति निकेतन का दूसरा दौरा था। पहली बार वो 17 फरवरी 1915 को यहां गए थे। तब उनकी टैगोर से मुलाकात नहीं हुई थी। 1915 से 1945 के बीच गांधी जी कुल 8 बार शांति निकेतन गए।
1921 : पुर्तगाली कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1924 : मिस्र की सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के आर्कियोलॉजिस्ट हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढा था।
1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे एन्क्रूमा के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1960 : स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961 : भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1962 : महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन।
1964 : आज ही के दिन महान मुक्केबाज कैसियस मार्सेलस क्ले जूनियर ने अपना नाम बदलकर मोहम्मद अली कर लिया था। ये नाम उन्हें नेशन ऑफ इस्लाम के नेता एलिजा मोहम्मद ने दिया था।
1964 : कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय अपने पिता राजा पॉल की मृत्यु के बाद ग्रीस के राजा बने।
1971 : स्विट्ज़रलैंड के बुर्घोल्ज़ली शहर के एक मानसिक अस्पताल में आग लगने से 28 लोगों की मौत।
1981 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1984 : ब्रिटिश कोयला उद्योग में एक साल की लंबी कार्रवाई शुरू हुई।
1991 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1996 : इराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत ‘खाद्य के लिये तेल योजना’ को स्वीकार किया, आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2003 : अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2009 : भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
2013 : सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया।
2016 : 1981 से 1989 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे रोनाल्ड रीगन की पत्नी और अभिनेत्री नैन्सी रीगन का निधन हुआ। रोनाल्ड रीगन के राष्ट्रपति रहने के दौरान नैन्सी उनकी सबसे भरोसेमंद एडवाइजर थीं।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

11 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago