Subscribe for notification
ट्रेंड्स

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एक साल में दुनिया शीर्ष 25 अरबपतियों की संपत्ति 200 अरब डॉलर घटी

बिजनेस डेस्कः मशहूर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं, जबकि गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।

आपको बता दें कि प्रसिद्ध अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की ओर से मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची के मुताबिक अदाणी 24 जनवरी, 2023 को 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई।

हालांकि गौतम अडानी मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। इस बार खास बात यह है कि अमीरों की इस सूची में इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। 2022 में यह संख्या 166 थी। हालांकि, संख्या बढ़ने के बावजूद इन अमीरों की संपत्ति 10 फीसदी घटकर 675 अरब डॉलर रह गई है। 2022 में इनकी संपत्ति 750 अरब डॉलर थी। फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पिछले साल 100 अरब डॉलर से अधिक की आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उसका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है।

दुनिया के शीर्ष-25 अमीरों की संपत्ति डॉलर घटी : फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची के मुताबिक, एक साल में दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर घटी है। साल 2022 में उनकी कुल संपत्ति 2,300 अरब डॉलर (2.3 लाख करोड़ डॉलर) थी, जो अब घटकर 2,100 अरब डॉलर (2.1 लाख करोड़ डॉलर) रह गई। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे ज्यादा 57 अरब डॉलर की कमी आई है। -एलन मस्क की संपत्ति में एक साल में 39 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट सबसे धनवानः फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं, जबकि बिल गेट्स 104 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। माइकल ब्लूमबर्ग सातवें, कार्लसन स्लिम हेलु आठवें, मुकेश अंबानी 9वें और स्टीव बालमर 10वें स्थान पर हैं।

10 सबसे धनाढ्य भारतीयों के नाम
शिव नाडर                           तीसरा          25.6 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला                    चौथा               22.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल                         पांचवां              17.7 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल                        छठा              17.5 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी                       7वां               15.6 अरब डॉलर
राधाकृष्ण दमानी                      8वां               15.3 अरब डॉलर
कुमार मंगलम बिरला               9वां               14.2 अरब डॉलर
उदय कोटक                          10वां          12.9 अरब डॉलर

 

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

7 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

8 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

8 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

1 day ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago