Subscribe for notification

Today History 04 April: जब लक्ष्मी बाई को छोड़नी पड़ी थी झांसी, जानें कहां पहुंची थी अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली वीरांगना

दिल्लीः मौजूदा समय में माइक्रोसॉफ्ट की लेटेस्ट पेशकशों में से एक विंडोज-10 पर दुनिया के एक अरब डिवाइस चल रहे हैं, जो  है। माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसी कंपनी है, जिसने पूरी दुनिया में कंप्यूटर की लोकप्रियता बढ़ाने का काम किया। इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1975 को हुई थी, जब ज्यादातर अमेरिकी टाइपराइटर्स का इस्तेमाल करते थे। बचपन के दो दोस्तों बिल गेट्स और पॉल एलन ने माइक्रोसॉफ्ट बनाई, जो कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बनाती है। 1979 में न्यू मैक्सिको से माइक्रोसॉफ्ट वॉशिंगटन स्टेट में शिफ्ट हुई और वहीं पर एक बड़ी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन के तौर पर उभरी। 1987 में माइक्रोसॉफ्ट ने शेयर निकाले और 31 साल के गेट्स दुनिया के सबसे युवा अरबपति बन गए।

बिल गेट्स और एलन ने जब माइक्रोसॉफ्ट शुरू की तो इसे माइक्रो-सॉफ्ट कहा यानी माइक्रोप्रोसेसर्स और सॉफ्टवेयर के शुरुआती शब्दों का जोड़ा। उस समय शुरुआती पर्सनल कंप्यूटर अल्टएयर 8800 के लिए सॉफ्टवेयर बनाए थे। एलन ने बोस्टन में प्रोग्रामर की नौकरी और गेट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई छोड़कर नई कंपनी बनाने पर फोकस किया था। उस समय न्यू मैक्सिको में ही अल्टएयर 8800 के निर्माता एमआईटीएस (MITS) का कामकाज था, जहां माइक्रोसॉफ्ट ने काम शुरू किया था। 1978 के अंत तक माइक्रोसॉफ्ट की सेल्स 1 मिलियन डॉलर से अधिक हो गई और 1979 में कंपनी वॉशिंगटन पहुंच गई।

कंपनी ने अपने MS-DOS ऑपरेटिंग सिस्टम को IBM के पहले पर्सनल कंप्यूटर के लिए लाइसेंस कराया, जो 1981 में लॉन्च हुआ। इसके बाद अन्य कंप्यूटर कंपनियों ने भी MS-DOS को लाइसेंस करना शुरू किया, जिसमें कोई ग्राफिकल इंटरफेस नहीं था और यूजर्स को कमांड टाइप करनी होती थी, जिससे प्रोग्राम चलते थे। 1983 में एलन ने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ी। उस समय उन्हें हॉडकिंस लिम्फोमा डायग्नोज हुआ था। सफल इलाज के बाद उन्होंने कई अन्य बिजनेस वेंचर किए।

इसके बाद 1985 में माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया- विंडोज। इसमें ग्राफिकल इंटरफेस था, जिसमें ड्रॉप-डाउन मीनू और अन्य फीचर शामिल थे। अगले ही साल कंपनी का हेडक्वार्टर रेडमंड, वॉशिंगटन में शिफ्ट हुआ और $21 में एक शेयर की दर से $61 मिलियन जुटाए। 1980 के दशक में माइक्रोसॉफ्ट सेल्स के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी पर्सनल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी बन चुकी थी। 1995 के बाद घर और दफ्तरों में पर्सनल कंप्यूटरों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा और इसी दौरान विंडोज 95 भी लॉन्च हुआ। इसमें स्टार्ट मीनू पहली बार आया और 7 मिलियन कॉपी सिर्फ शुरुआती पांच हफ्ते में बिक गई। 1990 के दशक के दूसरे हिस्से में इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा। तब 1995 में माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर के नाम से अपना ब्राउजर लॉन्च किया।

वहीं, 1998 में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और 20 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने माइक्रोसॉफ्ट पर एंटीट्रस्ट कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। प्रतिस्पर्धियों को बाहर करने के लिए वह अपनी मार्केट पोजिशन का लाभ उठाता था। खैर, 2001 में मामला सेटल हुआ। और इसी साल, एक्सबॉक्स कंसोल के साथ माइक्रोसॉफ्ट ने वीडियो-गेम मार्केट में प्रवेश किया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 04 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

लक्ष्मी बाई को झांसी छोड़नी पड़ीः चार अप्रैल 1858 के दिन अंग्रेजी सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को झांसी छोड़ना पड़ा था। अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाली लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंचीं और फिर वहां से ग्वालियर रवाना हुईं।

द बैटल ऑफ कोहिमाः दूसरे विश्च युद्ध का निर्णायक मोड़ कहा जाने वाला ‘द बैटल ऑफ कोहिमा’ 1944 को आज ही के दिन शुरू हुआ था, जिसने एशिया की तरफ बढ़ते जापान के कदमों को रोक दिया था।  आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 04 अप्रैल को घटित हुईं घटनाओं पर…

1716: रूस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तर जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
1721: रॉबर्ट वाल्पोल ग्रेट ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने।
1818: अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स तथा 20 सितारे’ शामिल किए।
1857: एंग्लो और फ़ारसी युद्ध समाप्त हुआ।
1858 : ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गईं।
1873: यूनाइटेड किंगडम में दुनिया का पहला केनेल क्लब स्थापना।
1887: सुसाना मेडोरा साल्टर पहली अमेरिका में महिला महापौर बनी।
1889: मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार एवं पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का मध्यप्रदेश में जन्म।
1905: हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब 20000 लोगों की मौत।
1909: फुटबॉल टीम स्पोर्ट क्लब इंटरनेशनल पोर्टो एलेग्रे ब्राजील में स्थापित किया गया।
1910: दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
1916: अमेरिकी सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति व्यक्त की।
1929: ब्यूजु में रोमानिया के नजदीक एक रेलगाड़ी के पटरी से उतरी, 20 लोग मारे गए और 59 घायल हुए।
1932: वैजिस्लाव मरिन्कोविक यूगोस्लाविया के प्रधानमंत्री बने।
1946: स्वतंत्रता सेनानी सागरमल गोपा का निधन।
1949: नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी पर 12 देशों ने साइन किए और नाटो का जन्म हुआ। आज इसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मिलिट्री अलायंस के तौर पर देखा जाता है।
1960: अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
1960: सेनेगल ने फ्रांस के साथ बिजली समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1968: अमेरिकी राजनीतिज्ञ मार्टिन लूथर किंग का निधन।
1968: मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या जेम्स अर्ल रे ने की। रे को 99 साल की जेल की सजा हुई और उसने 1998 में जेल में ही दम तोड़ा।
1969: पहली बार आर्टिफिशियल हार्ट बन गया था
1972: अभिनेत्री लीसा रे का जन्म।
1979: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फीकार अली भुट्टो को फांसी पर लटका दिया गया
1984: अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने रासायनिक हथियारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के लिए कहा।
1994:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने उग्येन थिनली दोरजी को नए कर्मापा के रूप में घोषणा की।
1997: विश्व बैंक ने क्रयशक्ति क्षमता की दृष्टि से भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
2010: ओडिशा के कोरापुट ज़िले में माओवादियों द्वारा किए गए बारुदी सुरंग विस्फोट में 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत।
2013: महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से 74 लोग मारे गए।

 

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

2 days ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

2 days ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

2 days ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

4 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

4 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

4 days ago