Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 01 April: कैसे बना अप्रैल फूल का दस्तूर, फ्रांस से शुरू हुआ ट्रेंड बॉलीवुड के फेमस गानों तक कैसे पहुंचा - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 01 April: कैसे बना अप्रैल फूल का दस्तूर, फ्रांस से शुरू हुआ ट्रेंड बॉलीवुड के फेमस गानों तक कैसे पहुंचा

दिल्लीः एक अप्रैल का जिक्र होते ही जेहन में सबसे पहला ख्याल अप्रैल फूल का आता है। आज एक अप्रैल है। 01 अप्रैल को अप्रैल को हर साल फूल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कब हुई, यह एक रहस्य ही है। लोग एक-दूसरे के साथ शरारत करते हैं और अंत में ‘अप्रैल फूल बनाया’ कहकर खुद ही बता भी देते हैं कि यह एक शरारत थी। अप्रैल फूल को जनता तक पहुंचाने में कई ब्रांड्स और मीडिया भी पीछे नहीं है। भारत में तो 1964 में अप्रैल फूल नाम से फिल्म तक बन चुकी है, जिसका गाना ‘अप्रैल फूल बनाया, उनको गुस्सा आया’ आज भी पहली अप्रैल को खूब याद किया जाता है।

कुछ इतिहासकारों के मुताबिक अप्रैल फूल की शुरुआत 1582 में हुई। फ्रांस में जूलियन कैलेंडर की जगह ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया गया था। जूलियन कैलेंडर में हिंदू नववर्ष की तरह मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में साल शुरू होता था। यानी 1 अप्रैल के आसपास। ग्रेगोरियन कैलेंडर यानी जनवरी से दिसंबर। जिन लोगों को कैलेंडर बदलने की जानकारी देरी से पहुंची, वे मार्च के आखिरी हफ्ते से 1 अप्रैल तक नववर्ष मनाते रहे और इस वजह से उन पर खूब चुटकुले बने। उनका मजाक उड़ाया गया। उन्हें अप्रैल फूल कहा गया। कागज से बनी मछलियों को उनके पीछे लगा देते। इसे पॉइसन डेवरिल (अप्रैल फिश) कहा जाता था। यह एक ऐसी मछली थी, जो आसानी से शिकार बन जाती थी। ऐसे में उन लोगों का मखौल बनता, जो आसानी से शरारत का शिकार हो जाते।

इतिहासकार अप्रैल फूल को हिलेरिया (आनंद के लिए लैटिन शब्द) से भी जोड़ते हैं। इसे सिबेल समुदाय के लोग मार्च के अंत में प्राचीन रोम में मनाते थे। इसमें लोग भेस बनाते और एक-दूसरे का और मजिस्ट्रेट तक का मजाक उड़ाते। इसे इजिप्ट की प्राचीन कहानियों से जोड़ा जाता है। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि अप्रैल फूल का संबंध वर्नल इक्विनॉक्स या वसंत के आगमन से हैं। प्रकृति बदलते मौसम से लोगों को बेवकूफ बनाती है।

ब्रिटेन में अप्रैल फूल 18वीं सदी में पहुंचा। स्कॉटलैंड में यह दो दिन की परंपरा बना। ‘हंटिंग द गौक’ (मूर्ख व्यक्ति का शिकार) से शुरुआत होती थी, जिसमें लोगों को मूर्ख का प्रतीक समझे जाने वाले पक्षी का चित्र भेजना शामिल था। दूसरे दिन टेली डे होता था, जब लोग लोगों के पीछे पूंछ या ‘किक मी’ जैसे संकेत चिपकाकर उनका मजाक उड़ाते थे।

जैसे-जैसे समय बदला। अप्रैल फूल मीडिया में भी पॉपुलर हो गया। 1957 मेंBBC ने रिपोर्ट दी कि स्विस किसानों ने नूडल्स की फसल उगाई है। इस पर हजारों लोगों ने BBC को फोन लगाकर किसानों और फसल के बारे में पूछताछ की थी। 1996 में फास्ट-फूड रेस्टोरेंट चेन टैको बेल ने यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाया कि उसने फिलाडेल्फिया की लिबर्टी बेल खरीद ली है और उसका नाम टैको लिबर्टी बेल रख दिया है। गूगल भी पीछे नहीं रहा। टेलीपैथिक सर्च से लेकर गूगल मैप्स पर पैकमैन खेलने तक की घोषणाएं कर यूजर्स को बेवकूफ बना चुका है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 01 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे मेंः

1748: स्पेनिश रोक जोकिन डी अल्क्यूबिएर द्वारा पोम्पी के खंडहर की खोज की गई।
1778: न्यू ऑरलियन्स के व्यापारी ओलिवर पोलक ने अमेरिकी डॉलर का प्रतीक बनाया।
1793: जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत ।
1826: शमूएल मोरी एक आंतरिक दहन इंजन का पेटेंट किया।
1829: विसेंट ग्युरेरो मेक्सिको के राष्ट्रपति बने।
1839: कलकात्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू हुआ था।
1852: दूसरा एंग्लो-बर्मा युद्ध आरम्भ हुआ।
1863: अमेरिका में पहली बार युद्धकाल का भर्ती कानून प्रभाव में चलाया गया।
1867: अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी पेरिस में खोली गयी।
1868: हैम्पटन सामान्य और कृषि संस्थान हैम्प्टन के वर्जीनिया में स्थापित किया गया।
1886: अमेरिका में कामगारों के लिये समय निर्धारित करने के लिए हड़ताल की गई, जिसके उपरांत 01 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।
1893: अमेरिका में नौसेना चीफ पैटी ऑफिसर के पद पर स्थापित किया गया।
1891: फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच टेलीफोन संपर्क शुरू हुआ।
1912: दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया।
1924: एडोल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई, लेकिन वह केवल 9 महीने तक जेल में रहे।
1930: देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
1933: पाकिस्तान के कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई।
1935: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।
1936: भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1946: सिंगापुर एक क्राउन कॉलोनी बना।
1949: टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
1956: अमेरिकी चिकित्सा शोधकर्ता और विषाणुशास्त्री जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
1958: बीबीसी रेडियोफ़ोनिक कार्यशाला की स्थापना की।
1960: भारत के दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात का गठन हुआ।
1969: भारत का पहला न्यूक्लियर एनर्जी स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ।
1970: अमेरिकन मोटर्स कॉर्पोरेशन ने ग्रेमलीन का परिचय दिया।
1972: देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1976: स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने एपल की स्थापना की।
1976- दूरदर्शन को आकाशवाणी से अलग कर दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1996: बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
1996: नोवा स्कोटिया में हैलिफ़ैक्स शहर को क्षेत्रीय नगरपालिका बनाया गया।
1997: स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
1999: मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त हुईं।
2001: नीदरलैंड समलैंगिक विवाह कानून बनाने के लिए दुनिया में पहला देश बना।
2004: मारेक बेल्का पोलैंड के नए प्रधानमंत्री बने।
2005: नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
2006: रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
2009: स्वीडन में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी गई।
2010: भारत ने जनगणना शुरू की। यह एक साल चली। इस दौरान आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
2011: अमेरिका पर सितंबर 2001 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि की गई।

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago