Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज 30 मार्च यानी राजस्थान दिवस है। आज ही के दिन 1949 में 22 रियासतों को मिलाकर राजस्थान बनाया गया। क्षेत्रफल के लिहाज से ये देश का सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या के लिहाज से राजस्थान देश का सातवां सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की राजधानी जयपुर को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बनाया था।

राजस्थान की पश्चिमी सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं। आजादी के पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता था। पूरे राजपूताना में 19 रियासतें और 3 ठिकाने थे। इन रियासतों और ठिकानों के एकीकरण के बाद 30 मार्च 1949 को राजस्थान बना। इन रियासतों का एकीकरण सात चरणों में पूरा हुआ। इसमें इसमें करीब 8 साल 7 महीने 14 दिन का समय लगा था।

भारत की आजादी के वक्त यह सोचा जा रहा था कि राजस्थान को आजाद भारत का प्रांत बनाना और राजपूताना के तत्कालीन हिस्से का भारत में विलय एक मुश्किल काम होगा। आजादी की घोषणा के साथ ही राजपूताना के देशी रियासतों के मुखियाओं में स्वतंत्र राज्य में भी अपनी सत्ता बरकरार रखने की होड़-सी लगी थी।

यहां की 22 रियासतों और ठिकानों में एक रियासत अजमेर मेरवाड़ा प्रांत को छोड़कर सभी पर देशी राजा-महाराजाओं का ही राज था। अजमेर-मेरवाड़ा प्रांत पर अंग्रेजों का कब्जा था। इस कारण ये सीधे ही स्वतंत्र भारत में आ जाती, मगर शेष 21 रियासतों का विलय कर ‘राजस्थान’ बनाया जाना था।

इन रियासतों के शासकों की मांग थी कि वे सालों से अपने राज्यों का शासन चलाते आ रहे हैं, उन्हें इसका अनुभव है, इस कारण उनकी रियासत को ‘स्वतंत्र राज्य’ का दर्जा दे दिया जाए। कॉलिंस और डोमिनिक लेपियर की किताब फ्रीडम एट मिडनाइट में जोधपुर और जैसलमेर जैसी रियासतों के पाकिस्तान की ओर झुकाव का जिक्र है। किताब में जोधपुर और जैसलमेर के राजा की जिन्ना से मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया गया है।

किताब के मुताबिक जिन्ना ने दोनों राजाओं को पाकिस्तान में शामिल होने के लिए कोरा कागज देकर अपनी शर्तें लिख लेने तक का ऑफर दिया था। रामचंद्र गुहा ने भी अपनी किताब इंडिया आफ्टर गांधी में जोधपुर के पाकिस्तान के साथ जाने की इच्छा का जिक्र किया है। हालांकि, सरदार पटेल और उनके सचिव वीपी मेनन की रणनीति के चलते ऐसा नहीं हो सका। 18 मार्च 1948 को शुरू हुई राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया कुल सात चरणों में एक नवंबर 1956 को पूरी हुई। इसमें भारत सरकार के तत्कालीन देशी रियासत और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और उनके सचिव वीपी मेनन की भूमिका महत्वपूर्ण थी। जोधपुर

सत्यजीत रे ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित हुएः 30 मार्च 1992 को फिल्मकार सत्यजीत रे को ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी साल उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे की यादगार फिल्मों में पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारूलता थीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन पर जानलेवा हमलाः आज ही के दिन 1981 में वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला हुआ। महज 69 दिन पहले राष्ट्रपति बने रीगन पर हमलावर ने छह गोलियां चलाई थीं। जॉन हिंकले जूनियर नाम के एक सिरफिरे ने जूडी फोस्टर की फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ से प्रेरित होकर ये हमला किया था। हमले के करीब महीने भर के अंदर राष्ट्रपति रीगन काम पर लौट आए। उन्होंने अपने दोनों कार्यकाल पूरे किए। इससे पहले अब्राहम लिंकन, जेम्स गार्डफील्ड, विलियम मैकिनले और जॉन कैनेडी पर भी राष्ट्रपति रहते हमले हुए थे, लेकिन ये सभी बच नहीं सके थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 30 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1282: सिसिली के लोगों ने नेपल्स के एंग्विन राजा चार्ल्स- I के शासन के खिलाफ विद्रोह करना शुरू कर दिया, जिससे वेसिकर्स वेस्पर्स का युद्ध शुरू हो गया।
1814: नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर कूच किया।
1822: अमेरिका ने पूर्वी फ्लोरिडा और पश्चिमी फ्लोरिडा को फ्लोरिडा क्षेत्र में विलय कर दिया।
1842: बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1842: अमेरिकी चिकित्सक क्रॉफोर्ड लॉन्ग सर्जिकल प्रक्रिया में एनेस्थेटिक के रूप में डायथाइल ईथर का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1867: अमेरिका ने 72 लाख डॉलर में अलास्का को रूस से खरीदा।
1908: फिल्म अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म हुआ।
1918: बोल्शेविक और दश्कक ताकतों ने अजरबैजान में मुस्लिम विद्रोह को दबा दिया, जिसके परिणामस्वरूप 12,000 से अधिक मौतें हुईं।
1919: महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
1949: राजस्थान राज्य की स्थापना हुई और जयपुर को राजधानी बनाया गया।
1950: मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का आविष्कार किया।
1950: उमर इस्माइल ने दाराह दान दोआ की फिल्म शुरू की, औपचारिक रूप से पहली इंडोनेशियाई फिल्म पहचान ली।
1963: ग्राहम हिल ने 1963 के लम्बाम्ख ट्रॉफी मोटर दौड़ जीता।
1982: नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992: प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे को ऑनररी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1997: कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी केंद्र की एचडी देवगौड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया। इसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।
1998: चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
2002: पाकिस्तान को कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
2002: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की मां एलिजाबेथ का 101 साल की उम्र में निधन हो गया।
2003: विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2003: लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा संगत के लिए खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया गया।
2005: समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
2005: मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन हुआ।
2006: ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून लागू हुआ।
2006: हिन्दी गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार एवं पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन हुआ।
2007: परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों विधायकों ने त्यागपत्र दिया।
2009: प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को 2007 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।
2011: पेरूवासियों ने येल विश्वविद्यालय द्वारा माचू पिचू से 100 साल पहले लिए गए 45000inca कलाकृतियों को पुनः प्राप्त किया, जो अंततः पेरू की गरिमा और गौरव की वापसी के अभियान में सफल रहा।
2012: मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।
2013: केन्या के सर्वोच्च न्यायालय ने उहुरू केन्याटा को राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया।
2017: दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमा धरों में से एक और 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को बन्द किया गया।2002: प्रसिद्ध गीतकार आनंद बख्शी का निधन। उन्होंने बॉबी, अमर प्रेम, आराधना, मेरा गांव मेरा देश से लेकर मोहब्बतें, गदर: एक प्रेम कथा और यादें जैसी फिल्मों में गीत लिखे थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here