Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों को मिलेगी कार्यों में सफलता - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों को मिलेगी कार्यों में सफलता

Aaj Ka Rashifal 29 March 2023:आज दिन बुधवार तथा दिनांक 289मार्च 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना।

आज दिन बुधवार है और आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। तो चलिए अब आपको बताते हैं ग्रहों की दशा। राहु तथा शुक्र मेष राशि में, चंद्रमा और मंगल का लक्ष्मी योग मिथुन राशि में हैं। वहीं केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में और बुध, सूर्य तथा गुरु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशिफल । आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। परिजनों से अनबन हो सकती है। आप जहां काम कर रहे हैं वहां आपको सम्मान मिलेगा और आप तरक्की भी कर पाएंगे। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक बेचैनी रहेगी। जिनसे आप मदद की उम्मीद रखते हैं, समय पर मदद मिलेगी।

वृषभ राशिफलः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा, जिससे बिगड़े काम बनेंगे। कार्यस्थल पर आप अपनी मेहनत और चतुराई से हर मुश्किल काम को आसान कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफलः मां दुर्गा की कृपा से आप घर और ऑफिस के बीच तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। ग्राफिक्स बनाने का काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी भविष्य में आगे बढ़ने के लिए किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। गरीबों को भोजन कराएं, देवी मां की कृपा मिलेगी।

कर्क राशिफलः प्रॉपर्टी के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपके बीच ऊर्जा का संबंध बनेगा, इसका सही तरीके से उपयोग करें। पैसों को लेकर आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य, जो लंबे समय से परेशान चल रहा था, अब धीरे-धीरे सुधार की ओर मुड़ेगा। आज का दिन शांति से बिताने की कोशिश करें, आप घर बैठे रहेंगे। आपका मन प्रार्थना में अधिक लगा रह सकता है।

सिंह राशिफलः आज का दिन आपके लिए कमजोर रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आप बीमार हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आपका कोई गलत काम आपको फंसा सकता है, इसलिए सावधान रहें। विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में समय आपके साथ रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन बिता रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी।

कन्या राशिफलः आज आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बातचीत में आनंद आएगा। छोटे भाई बहनों आज आपको किसी काम के लिए मदद लेनी पड़ेगी। छात्र अपने नए प्रवेश की तैयारी में लगे रहेंगे। आज के दिन महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपका दिन खूबसूरत रहेगा।

तुला राशिफलः सोच समझकर लिए गए फैसले आपको अच्छा मुनाफ़ा देंगे। पेशेवर जीवन में सफल होने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। इसलिए हर परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश करें। पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी। याद रखें, कम समय में अधिक लाभ प्राप्त करने की चिंता न करें। आज आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफलः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने प्रयासों से अपने दिन को शानदार बनाने के लिए आप कोई भी एक्सरसाइज करने से नहीं चूकेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस के अवसर आएंगे। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास फलीभूत होंगे। शुभ परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों से सावधान रहें, वे परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

धनु राशिफलः अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं तो आज आपको मुनाफा मिलेगा। बिजनेस पार्टनर आपकी बात से सहमत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को जल्द ही कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। आप अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे। लोग क्या कहते हैं और क्या सुनते हैं, इसके बीच आप कोई अंतर नहीं करेंगे।

मकर  राशिफलः आज आप अपनी जीवनशैली और अपने व्यक्तित्व में कुछ बदलाव लाएंगे। आपकी उदारता कुछ लोगों को पसंद आएगी। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्यार के मामले में आप लंबी अवधि की प्रतिबद्धता पर विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम करना एक बुद्धिमानी भरा काम हो सकता है। कार्य योजना को गुप्त रखें।

कुम्भ राशिफलः आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। लोगों में दूसरों के प्रति स्नेह और प्रेम की भावना रहेगी। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत और हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

मीन राशिफलः आपके किसी भी काम के लिए आपको परिवार के सदस्यों से सराहना मिलेगी। मित्रों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित व्यायाम से आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। बिजनेस को लेकर आप अपनी पत्नी की सलाह लेंगे।

 

 

 

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago