Subscribe for notification
खेल

BCCI Annual Contract: रोहित और विराट सहित चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड, जानें किसे हा नफा और किसे हुआ नुकसान

स्पोर्ट्स डेस्कः बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध का एलान कर दिया है। बोर्ड ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा है। वहीं, पांच खिलाड़ियों को ए ग्रेड में, छह खिलाड़ी बी ग्रेड और 11 खिलाड़ी सी ग्रेड में जगह दी है।  बोर्ड ने इस बार सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए+ ग्रेड में रखा गया है।

वहीं, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ए ग्रेड में रखा गया है। चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल बी ग्रेड में हैं। वहीं, उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत सी ग्रेड में हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि बीसीसीआई ने इस बार किन-किन खिलाड़िय़ों को किस कैटेगरी में रखा है…

ए+ बी सी
रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या चेतेश्वर पुजारा उमेश यादव
विराट कोहली रविचंद्रन अश्विन लोकेश राहुल शिखर धवन
जसप्रीत बुमराह मोहम्मद शमी श्रेयस अय्यर शार्दुल ठाकुर
रवींद्र जडेजा ऋषभ पंत मोहम्मद सिराज ईशान किशन
अक्षर पटेल सूर्यकुमार यादव दीपक हुड्डा
शुभमन गिल युजवेन्द्र चहल
कुलदीप यादव
वॉशिंगटन सुंदर
संजू सैमसन
अर्शदीप सिंह
केएस भरत

आपको बता दें कि बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है।

किसे फायदा और किसे नुकसानः आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा पहले ए ग्रेड में थे, अब उन्हें ए+ ग्रेड में शामिल किया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या पहले सी ग्रेड में थे और इस बार ए ग्रेड में रखा गया है। अक्षर पटेल को भी बी ग्रेड से ए ग्रेड में लाया गया है। लोकेश राहुल को ए से बी ग्रेड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को सी से बी ग्रेड में लाया गया है। शार्दुल ठाकुर बी से सी ग्रेड में चले गए हैं। अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा पहले बी ग्रेड में थे। इस बार दोनों को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

9 hours ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

10 hours ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

10 hours ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

2 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

2 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

2 days ago