Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों को होगी शुभ समाचार की प्राप्ति

Aaj Ka Rashifal 25 March 2023: आज दिन शनिवार तथा दिन 24 मार्च 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा लाभ और किन्हें करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना।

ग्रहों की दशा – राहु, चंद्रमा तथा शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में और केतु तुला राशि में हैं। वहीं शनि कुंभ राशि में और बुध, सूर्य तथा गुरु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशिफल: आज पैसों की स्थिति और उससे जुड़ी परेशानियां तनाव की वजह साबित हो सकती हैं। प्रेम जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

वृषभ राशिफलः आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक आपके खर्चों में वृद्धि होती रहेगी, लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशिफलः आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाएंगे। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफलः आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से नए संबंध स्थापित होंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। आज आप अपने लिए थोड़ा समय निकालें और दिमाग को शांत रखकर अपनी योजनाओं पर काम करेंगे।

सिंह राशिफलः आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप बीमार पड़ सकते हैं। खासकर बुखार आने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन में भी सुखद पल आएंगे।

कन्या राशिफलः आज आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप कोई खास काम करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे। देवी मां आपके खजाने को धन से भरने में मदद करेंगी।

तुला राशिफलः आज आपकी राशि के लिए स्थिति बहुत सकारात्मक नहीं है। ऊर्जा की कमी रहेगी। आज कुछ ज्यादा ही भावुकता की अनुभूति हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आवेग की वजह से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफलः आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। दोपहर तक आप जिन चुनौतियों का सामना कर रहे थे, दोपहर के बाद आप उनसे छुटकारा पा लेंगे। आपकी आमदनी खूब होगी। खर्चे कम होंगे। बावजूद इसके आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए।

धनु राशिफलः आज आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। नवरात्रि के शुभ दिन पर, देवी कुष्मांडा जीवन के हर क्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित करेंगी। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। देवी कुष्मांडा को फल अर्पित करें, आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशिफलः जटिल समस्याओं का समाधान आपको मिलेगा। मन में कुछ चिंता रहेगी। संतान की मांगों से परेशान रहेंगे। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।

कुंभ राशिफलः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपनी वाक्पटुता और हाजिर जवाबी के चलते आप अपने कई कामों को सफल बनाने में सफल रहेंगे। सेहत पर पूरा ध्यान दें। प्रेम जीवन में आप अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में सफल रहेंगे।

मीन राशिफलः आज आप अपनी कोई बात दूसरों के सामने खुलकर रख पाएंगे। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी कुष्मांडा आपके जीवन में खुशियां बिखेरेंगी। आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे। इस राशि के सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago