Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History: 141 साल पहले चला था टीबी के वैक्टीरिया का पता, भारत में आज भी पाए जाते हैं सबसे ज्यादा मरीज - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History: 141 साल पहले चला था टीबी के वैक्टीरिया का पता, भारत में आज भी पाए जाते हैं सबसे ज्यादा मरीज

दिल्लीः आज ही के दिन यानी 24 मार्च 1882 को जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने ट्यूबरक्लोसिस यानी TB के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की। उनकी ये खोज TB के इलाज में बहुत सहायक हुई। इस बीमारी को तपेदिक या क्षय रोग के नाम से भी जाना जाता है। 1905 में उन्हें अपनी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार भी मिला। कोच की खोज के सम्मान में TB के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 24 मार्च को विश्व TB दिवस के रूप में मनाया जाता है।

TB के सबसे ज्यादा मरीज भारत में रहते हैं। अक्टूबर में आई WHO की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में दुनियाभर में 14 लाख TB मरीजों की मौत हुई। इनमें दो लाख से ज्यादा HIV से पीड़ित थे। 2019 में एक करोड़ से ज्यादा TB के नए केस सामने आए। इनमें से 56 लाख पुरुष और 32 लाख महिलाएं और 12 लाख बच्चे थे। 87% मामले केवल तीस देशों में थे। उनमें भी दो तिहाई मामले सिर्फ आठ देशों भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका में आए।

राहत की बात ये है कि TB का इलाज संभव है। इसके साथ ही हर साल सामने आने वाले TB के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले पांच साल में बीते साल के मुकाबले 2% कम केस सामने आए। 2015 से 2019 के दौरान सालाना आने वाले केस की संख्या में 9% गिरावट आई। 2000 से 2019 के दौरान इलाज के जरिए दुनियाभर में 6 करोड़ से ज्यादा TB के मरीजों की जान बचाई गई। UN ने 2030 तक दुनिया से TB को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

आमतौर पर TB के मरीज को बलमग और खून के साथ खांसी आती है। मरीज को चेस्ट पेन, कमजोरी, वेट लॉस, बुखार आता है। इसका संक्रमण खांसी, छींक या अन्य तरह के संपर्क से हवा से फैलता है। इस बीमारी में आमतौर पर फेफड़ों में संक्रमण होता है, लेकिन कई दूसरी तरह की TB शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित करती है। समय पर सही इलाज नहीं होने पर ये रोग जानलेवा हो सकता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1603: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-I का निधन हुआ। उनके निधन के बाद स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI ने जेम्स-I के रूप में ब्रिटिश सिंहासन संभाला।
1837: कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
1855: कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया। 1878- ब्रिटेन के युद्धपोत यूरीडाइस के पलटने से 300 लोग लापता हो गये।
1932: अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
1946: कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
1953: ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।
1959: इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
1966: TDP सांसद जयदेव गल्ला का जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद गल्ला लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं।
1977: मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने, उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी। 1990- भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
1979: बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्‍म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर जैसी फिल्में कर चुके हैं।
1989: एग्जॉन वाल्डेज तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ से टकरा जाने के बाद करीब 11 मिलियन गैलन (4.1 करोड़ लीटर) कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।
1991: क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का जन्म हुआ। क्रुणाल और उनके भाई हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
1993: एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
1994: जैकब ज़ुलु का गीत प्लायमाउथ थिएटर न्यूयॉर्क सिटी में खुला। इसने 53 प्रदर्शन किए।
1994: रॉबर्ट एफ केनेडी, जूनियर ने एमिली ब्लैक को तलाक दिया।
1997: ऑस्ट्रेलियाई संसद ने दुनिया के पहले और केवल इच्छामृत्यु कानून को पलटा।
1998: भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
1999: पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
2002: व्हूपी गोल्डबर्ग ने 74 वें अकादमी पुरस्कार ऑस्कर समारोह की मेजबानी की।
2007: मैथ्यू हेडन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया। हेडन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंद में शतक लगाया था। 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के केविन-ओ-ब्रयान ने महज 50 गेंद में शतक लगाकर हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा।
2008: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2008: भूटान में पहला आम चुनाव हुआ। जिसमें जिग्मे थिनले के नेतृत्व वाली भूटान पीस एंड प्रॉस्पेरिटी पार्टी को चुनाव में 47 में से 45 सीटें मिली।
2011: केन्या ने अफ्रीका कार्बन एक्सचेंज खोला।
2013: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।
2020: कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया, सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago